Nation: Karnataka SBI Robbery: कर्नाटक में बड़ी बैंक लूट, 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए लुटेरे #INA
.webp)
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चादचान कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में मंगलवार (16 सितंबर) शाम को बड़ी लूट की घटना हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, पांच नकाबपोश लुटेरे मिलिट्री जैसी वर्दी पहनकर बैंक में घुसे. उनके पास देसी पिस्तौल और अन्य हथियार थे. उन्होंने बैंक स्टाफ को धमकाकर बंधक बना लिया. फिर तिजोरी तोड़कर 58 किलो सोना और करीब 8 करोड़ रुपये नकद लूट लिए. इसके बाद लुटेरे सफेद रंग की कार में फरार हो गए.
पुलिस ने जांच में पाया कि लुटेरों की कार महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में सुनसान जगह पर मिली. कार खाली थी, लेकिन उसमें मास्क और रस्सियां जैसे लूट के सबूत मिले. कर्नाटक पुलिस ने बताया कि कार का नंबर ट्रेस करने पर यह पुष्टि हुई कि वही वाहन लुटेरों ने इस्तेमाल किया था. पुलिस मानती है कि लुटेरे कार छोड़कर पैदल या अन्य साधनों से भागे होंगे.
VIDEO | Vijayapura, Karnataka: A gang of masked men struck at State Bank of India branch looting cash and gold worth crores on Tuesday evening. Police have launched manhunt . nab the criminals.#Bankloot #KarnatakaNews
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/51eq1Jen6Y
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2025
संयुक्त पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल
कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है. सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह का काम है, जो बैंक की कमजोर सुरक्षा का फायदा उठाकर वारदात कर रहा है. कुछ महीने पहले दावणगेरे में भी ऐसी ही घटना हुई थी.
बैंक अधिकारियों के अनुसार लूटे गए सोने में ग्राहकों के जेवर शामिल हैं और कैश रोजाना लेन-देन का था. नुकसान 60 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और पड़ोसी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. यह घटना दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. जांच अभी भी जारी है.
यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर में बनेगी 30 फीट की दीवार, सुरक्षाकवच का करेगी काम; जानें अब तक निर्माण में कितने करोड़ खर्च हुए
यह भी पढ़ें- Naxals: हथियार छोड़ने के लिए तैयार हुए नक्सलवादी संगठन, कहा- हम सरकार से बात करने को तैयार
Karnataka SBI Robbery: कर्नाटक में बड़ी बैंक लूट, 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए लुटेरे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


.webp)

