Nation: करुण नायर की हुई एंट्री, देवदत्त ​पडिक्कल को भी मिला मौका, IND vs SA दूसरे टेस्ट से पहले इस टीम का हुआ ऐलान #INA

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल को टीम को कप्तान बनाया है. जबकि करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है. लेकिन देवदत्त ​पडिक्कल इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम का ऐलान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 26 नवंबर से होगी. इसके लिए कर्नाटक ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में करुण नायर के अलावा देवदत्त पडिक्कल को भी जगह मिली है, लेकिन देवदत्त पडिक्कल इस वक्त टीम इंडिया के साथ हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. यानी इस मैच में पडिक्कल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मैच मिस कर सकते हैं. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है. यानी इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन आईपीएल टीमों की भी नजर रहेंगी, क्योंकि आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है. प्लेयर्स भी दमदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजी टीमों की नजर अपनी ओर खिंचना चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें:  Nikhat Zareen: निखत जरीन ने बढ़ाई देश की शान, फाइनल में चीनी ताइपे की मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड मेडल

मयंक अग्रवाल को RCB ने कर दिया रिलीज

मयंक अग्रवाल कर्नाटक के कप्तान होंगे. मयंक पिछले सीजन आईपीएल 2025 तक वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन आईसीसी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. हालांकि आईपीएल ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन RCB ने रिप्लसमेंट के तौर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वो टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. यही वजह है कि आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. अब मयंक अग्रवाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. ताकि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में वो जाएं तो टीमें उन्हें अपने साथ जोड़े. 

कर्नाटक की टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), मैकनील नोरोन्हा, केएल श्रीजीत, करुण नायर, आर स्मरण, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, शिखर शेट्टी, वैसाख विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, श्रीवत्स आचार्य, शुभांग हेगड़े, प्रवीण दुबे, बीआर शरथ और देवदत्त पडिक्कल.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं श्रेयसी सिंह? जिन्होंने खेल के मैदान से बिहार की राजनीति तक का तय किया सफर, नीतीश सरकार में बनी मंत्री

करुण नायर की हुई एंट्री, देवदत्त ​पडिक्कल को भी मिला मौका, IND vs SA दूसरे टेस्ट से पहले इस टीम का हुआ ऐलान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button