Nation- ‘एक को भेजकर पछता रहे, अब दूसरी को नहीं भेजना…’ फफक पड़ी निक्की की मां, बोलीं- कातिलों को फांसी मिले- #NA

निक्की की मां का बयान आया सामने
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया है. निक्की को उसके पति विपिन भाटी और सास ने मिलकर जिंदा जला डाला. इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर भी निक्की के लिए इंसाफ मांगा जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले के निक्की के पति, सास-ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है. अब निक्की की मां का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह निक्की के ससुराल वालों को फांसी देने की मांग कर रही हैं और साथ ही अपनी बड़ी बेटी कंचन को उस घर में दोबारा न भेजने की बात कर रही हैं.
मृतका निक्की की मां का बेटी की मौत के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है. अपनी बेटी के साथ हुई बर्बरता के बाद निक्की के परिजन में गुस्सा है. वह अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है. निक्की के पिता ने निक्की की सास को बेटी की हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड बताया था. अब मां का बयान सामने आया. निक्की की मां ने कहा कि हम अपनी बड़ी बेटी कंचन को अब उस घर मे दोबारा नही भेजेंगे. एक को भेजकर पहले ही पछता रहे हैं.
“पति और सास को आग लगा देनी चाहिए”
निक्की की मां ने कहा कि विपिन और उसकी मां को आग लगा देनी चाहिए. जैसे उन्होंने मेरी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला. ऐसे ही इन दोनों को भी आग लगा देनी चाहिए और निक्की के जेठ रोहित के साथ ससुर को उम्र कैद की सजा होनी चाहिए. वहीं निक्की के पिता का कहना है कि इन चारों आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए तभी इंसाफ मिलेगा.
रील बनाना भी विपिन को नहीं था पसंद
पुलिस जांच में सामने आया कि निक्की और कंचन पार्लर चलाकर गुजर-बसर करती थीं. दोनों बहनें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं. उन्होंने अपने पार्लर के नाम से भी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था. कंचन का अकाउंट पब्लिक है, जिस पर उसके काफी फॉलोअर्स भी हैं, जबकि निक्की का अकाउंट प्राइवेट हैं. कंचन और निक्की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं, लेकिन उनका रील बनाना भी विपिन को पसंद नहीं था. जब भी दोनों बहनें रील बनाती थीं. तभी विपिन और उसके परिवार वाले निक्की और कंचन के साथ लड़ाई झगड़ा करते थे.
एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वहीं वारदात से जुड़ा एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी विपिन घर के बाहर बदहवास होकर दौड़ रहा है. सोशल मीडिया पर एक वर्ग ये भी दावा कर रहा है कि ये वीडियो उस समय का है, जब कमरे के अंदर निक्की जिंदा जल गई थी, उस दौरान विपिन घर से बाहर था. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की TV9 पुष्टि नहीं करता है.
‘एक को भेजकर पछता रहे, अब दूसरी को नहीं भेजना…’ फफक पड़ी निक्की की मां, बोलीं- कातिलों को फांसी मिले
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)




