Nation- किश्तवाड़ में अभी और फटेंगे बादल! 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी- #NA

किश्तवाड़ में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से 46 लोगों की मौत हो गई. किश्तवाड़ जिले में मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाने की अपील की है. यहां आज का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तक जा सकता है. आईये जानते हैं कि कैसे रहेगा किश्तवाड़ में अगले चार दिनों का मौसम.
किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग के पास चासोती इलाके में गुरुवार को बादल फट गया. इस दौरान हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से ही जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. किश्तवाड़ जिले में आने वाले चार दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
किश्तवाड़ में भारी बारिश का अलर्ट
शुक्रवार यानी 15 अगस्त को जिले में भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधितकम तापमान 25 और न्यूतनम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है. इस बीच 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. शनिवार यानी 16 अगस्त को आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरवाट
रविवार यानी 17 अगस्त को भी किश्तवाड़ में मौसम विभाग ने दिन में 50 प्रतिशत और रात में 80 प्रतिशत बारिश का संभवना जताई है. इसी बीच यहां का अतिकतम 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के बीच हल्की आंधी और तूफान भी आ सकता है. इसके अलावा 18 अगस्त सोमवार को न्यूनतम में गिरवाट देखी जा सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, अतिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से कई नदी और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इस दौरान प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाने की अपील की है.
किश्तवाड़ में अभी और फटेंगे बादल! 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)
.webp)

