Nation- जम्मू-कश्मीर में सरकारी ऑफिस में USB और पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर रोक, व्हाट्सएप को लेकर ये फैसला, जानें क्या है वजह- #NA

जम्मू-कश्मीर में सरकारी ऑफिस में USB और पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर रोक, व्हाट्सएप को लेकर ये फैसला, जानें क्या है वजह

सांकेतिक तस्वीर.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा, हैकिंग, डेटा चोरी जैसे जोखिमों से निपटने के लिए सरकारी विभागों में यूएसबी और पेनड्राइव के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है. सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि वायरस अटैक, हैकिंग जैसे खतरों से निपटने के लिए जम्मू, श्रीनगर के सिविल सचिवालयों के साथ ही सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों, सरकारी विभाग को गोपनीय जानकारियां साझा करने के लिए व्हाट्सएप जैसे सार्वजनिक मैसेजिंग प्लेटफार्म या आई लव पीडीपी जैसी असुरक्षित ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल न करें.

जम्मू कश्मीर सरकार का कहना है कि ये फैसला साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से लिया गया है. डेटा सेफ रखने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघनों को रोकने के मकसद से आधिकारिक या गोपनीय दस्तावेजों को शेयर करने या एकत्र करने के लिए व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग मंच या आई लव पीडीएफ जैसी असुरक्षित ऑनलाइन सर्विस के उपयोग पर भी बैन लगा दिया गया है.

ऐसे जोखिमों से निपटने के लिए उठाया गया कदम

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, केंद्र शासित प्रदेश की साइबर सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने, संवेदनशील सरकारी डेटा की सुरक्षा करने और डेटा नियमों के उल्लंघनों, वायरस हमलों और अनधिकृत एक्सेस जैसे जोखिमों से निपटने के लिए ये फैसले लिए गए हैं.

आदेश में कहा गया, अगर किसी खास स्थिति में जरूरत हो तो एक विभाग को दो-तीन पेन ड्राइव इस्तेमाल करने की अनुमति मिल सकती है. इसके लिए विभाग के प्रमुख के जरिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी, जो कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के पास जाएगी. इसके बाद ही उन पेन ड्राइव को विशेष रूप से अनुमति मिलेगी.

गॉव ड्राइव को अपनाने की सलाह

आदेश में ये भी कहा गया है कि परमिशन के बाद पेन ड्राइव को यूज से पहले सुरक्षा की दृष्टि से सेट किए जाने, उसके मालिक के रजिस्ट्रेशन करने संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के लिए एनआईसी सेल में पेश करना होगा. सुरक्षित विकल्प के रूप में विभागों को गॉव ड्राइव को अपनाने की सलाह दी जाती है, जो कि क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है. इसमें हर सरकारी अधिकारी को 50 जीबी सुरक्षित स्टोरेज की सुविधा मिलती है.

जम्मू-कश्मीर में सरकारी ऑफिस में USB और पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर रोक, व्हाट्सएप को लेकर ये फैसला, जानें क्या है वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button