Nation- कोलकाता गैंगरेप कांडः हर पार्टी में महिलाओं के प्रति नफरत, अपने ही पार्टी के नेताओं के ‘ज्ञान’ पर भड़कीं महुआ मोइत्रा- #NA

कोलकाता गैंगरेप कांडः हर पार्टी में महिलाओं के प्रति नफरत, अपने ही पार्टी के नेताओं के 'ज्ञान' पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

कोलकाता की लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप का जिक्र करते हुए अपनी पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से दिए गए विवादास्पद बयानों पर सीधा प्रहार करते हुए सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हर पार्टी में महिलाओं के प्रति घृणा होती है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राजनीतिक पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है क्योंकि वह अपने नेताओं की बकवास बातों की निंदा करने से भी नहीं कतराती है.

सांसद मोइत्रा तृणमूल के उस बयान का जिक्र कर रही थीं जिसमें उसने लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप के संबंध में अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की विवादित टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया था. दोनों नेताओं की टिप्पणी को लेकर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है तो राज्य में लोगों की भारी नाराजगी देखी जा रही है.

गैंगरेप पर क्या बोली महुआ मोइत्रा

इससे पहले सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए कहा कि एक महिला को “गंदी मानसिकता” वाले पुरुषों के साथ बाहर जाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किसके साथ में है. इसी तरह मदन मित्रा ने भी पीड़िता को ही नसीहत देते हुए कहा कि लॉ छात्रा अगर अकेले कॉलेज नहीं जाती तो वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बच सकती थी.

अपनी ही पार्टी के नेताओं की ओर से टिप्पणी पर मोइत्रा ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “भारत में महिलाओं के प्रति घृणा पार्टी लाइन से परे है. तृणमूल कांग्रेस को अलग करने वाली बात यही है कि हम इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं, चाहे वे कोई भी करे.” उन्होंने टीएमसी की एक पोस्ट को टैग भी किया, जिसमें पार्टी नेताओं के बयानों पर पार्टी ने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट किया.

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस ने गैंगरेप को लेकर अपना बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा का दिया गया बयान निजी तौर पर था, और वे पार्टी की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाते हैं.

टीएमसी ने विवाद बढ़ने पर X पर पोस्ट कर कहा, “साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत हैसियत के रूप में दी गई थीं. पार्टी स्पष्ट रूप से उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा भी करती है. ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं.”

पार्टी ने आगे कहा, “हमारा इस मामले में रुख साफ है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए हमारे पास जीरो टॉलरेंस की नीति है और हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं.”

रेपकांड का राजनीतिकरण न करें दलः TMC

मोइत्रा ने बयान का हवाला देते हुए विपक्षी पार्टी बीजेपी को भी घेरा, जो राज्य सरकार के खिलाफ इस घटना पर लगातार प्रदर्शन कर रही है और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग भी कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि यह एक “राज्य प्रायोजित” साजिश थी. एक लड़की के साथ उस राज्य में क्रूरता की गई जहां एक महिला मुख्यमंत्री है.

पिछले हफ्ते शुक्रवार को गैंगरेप का मामला सामने आने के कुछ घंटों बाद, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की और अन्य दलों से अनुरोध भी किया कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने कहा कि राज्य सरकार महिला और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

पकड़े गए आरोपियों में TMC का एक नेता भी

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया, जिसके लिए कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड के अलावा 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी की पहचान 31 साल के मनोजित मिश्रा के रूप में हुई है, जो पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के दक्षिण कोलकाता जिले का वर्तमान महासचिव है.

2 अन्य आरोपियों की पहचान पहले वर्ष के छात्र जैब अहमद (19 साल), और अन्य छात्र प्रमित मुखर्जी (20 साल) के रूप में हुई है. इस कांड में गिरफ्तार किया गया चौथा शख्स कॉलेज का एक सुरक्षा गार्ड है, जिस पर कॉलेज के अधिकारियों या पुलिस को मामले की सूचना न देकर अपराधियों को बचाने का आरोप है, जबकि उसे इस घटना के बारे में पूरी जानकारी थी.

कोलकाता गैंगरेप कांडः हर पार्टी में महिलाओं के प्रति नफरत, अपने ही पार्टी के नेताओं के ‘ज्ञान’ पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button