Nation- मकान मालकिन ने मांगा किराया, कपल ने कर दी महिला की हत्या… तालाब में फेंका शव- #NA

मकान मालकिन की हत्या कर दी
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक कपल ने किराए से बचने के लिए अपनी मकान मालकिन की हत्या कर दी. पहले उन्होंने मकान मालकिन की हत्या की और फिर उनके शव को तालाब में फेंक दिया. उन्होंने उनके कानों से सोने की बालियां और गले से सोने की चेन भी निकाल ली थी. मृतका की पहचान विजयलक्ष्मी के रूप में हुई, जिनकी हत्या रामू और सलम्मा ने की. दोनों उनके घर पर किराए पर रहते थे.
रामू और सलम्मा दोनों ने विजयलक्ष्मी को कई महीनों से किराया नहीं दिया था और ऊपर से विजयलक्ष्मी से 10 हजार रुपये उधार भी ले लिए थे, जब कई महीने बीत गए तो विजयलक्ष्मी ने रामू और सलम्मा से किराया मांगा, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने किराया देने से बचने के लिए विजयलक्ष्मी की हत्या करने का प्लान बनाया और उनकी हत्या कर दी.
गला दबाकर कर दी हत्या
26 नवंबर की रात को रामू और सलम्मा ने विजयलक्ष्मी की घर में गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने विजयलक्ष्मी के शव को गुंटकल मंडल के सफेद तालाब में फेंक दिया गया. विजयलक्ष्मी का बेटा, जो पास के घर में रहता है. उसने अपनी मां के लापता होने पर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.
पूछताछ में उगल दिया सच
इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो किराए पर रहने वाले रामू और सलम्मा से पूछताछ की गई. शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की हत्या का राज खुल गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि किराया न दे पाने और दस हजार रुपये वापस करने का दबाव बनाने पर दोनों ने मकान मालकिन विजयलक्ष्मी की हत्या कर दी.
जांच में सामने आया कि उन्होंने मकान मालकिन की हत्या की और उनके गले से सोने की चेन और कानों से सोने की बालियां भी निकाल ली थीं, जिससे की ये लूटपाट का मामला लगे. हालांकि, अब पुलिस ने रामू और सलम्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को किराया न चुकाने और अपनी मकान मालकिन की हत्या करने के आरोप में जेल भी भेज दिया गया है.
मकान मालकिन ने मांगा किराया, कपल ने कर दी महिला की हत्या… तालाब में फेंका शव
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)
.webp)



