Nation- वकील महजबीन हत्याकांड: बरेली में जज का परिवार बैठा भूख हड़ताल पर, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन; हुई नोंक-झोंक- #NA

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रोटेस्ट जारी
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वकील महजबीन अंसारी की दहेज के लिए की गई हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठा रहा. इस बार परिवार के साथ बड़ी संख्या में वकील भी सड़क पर उतर आए. मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर माहौल काफी गर्म देखने को मिला. जहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.
बड़ी बात यह रही कि जज का परिवार भूख हड़ताल पर बैठा जिससे वकील और नाराज दिखाई दिए. परिवार का कहना है कि घटना को एक महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
कलक्ट्रेट गेट पर वकीलों का जमावड़ा
मंगलवार सुबह से ही कलक्ट्रेट गेट के सामने वकीलों और पीड़ित परिवार का धरना शुरू हो गया. वकीलों ने हाथों में तख्तियां लेकर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. जैसे-जैसे वकीलों की संख्या बढ़ती गई वैसे ही पुलिस बल को बढ़ाया गया.
धरने के दौरान वकीलों ने कलक्ट्रेट गेट के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी. जिससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया. रेलवे स्टेशन से चौकी चौराहे की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. कई वाहन जाम में फंसे रहे और आम जनता को घंटों तक इंतजार करना पड़ा.
पुलिस से हुई नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
धरने के दौरान स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब इंस्पेक्टर कोतवाली और वकीलों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई. आरोप है कि पुलिस ने धरना हटाने का दबाव बनाया, जिस पर वकील भड़क गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि मौके पर मौजूद वरिष्ठ वकीलों और साथी अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला संभाला. किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया लेकिन वकीलों का गुस्सा साफ नजर आया.
परिवार बोला- गिरफ्तारी नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन
पीड़ित परिवार का कहना है कि महजबीन अंसारी की हत्या दहेज के लिए की गई और इसमें ससुराल पक्ष के कई लोग शामिल हैं. परिवार का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है. इसी वजह से जज का परिवार भूख हड़ताल पर बैठा और न्याय की मांग की.
परिवार के लोगों ने साफ कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी. वकील महजबीन के चाचा अच्छन अंसारी, जो खुद अधिवक्ता हैं ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे न्याय व्यवस्था की लड़ाई है.
नहीं करेंगे धरना प्रदर्शन खत्म
धरने में शामिल वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. सैकड़ों वकीलों ने एक सुर में कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही पीछे हटेंगे. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पूरे मामले पर प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
वकील महजबीन हत्याकांड: बरेली में जज का परिवार बैठा भूख हड़ताल पर, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन; हुई नोंक-झोंक
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)
.webp)




