Nation- कहीं सोनम की तरह ही… पत्नी ने पति को ससुराल बुलाया, फिर चाय में मिलाकर दे दिया जहर- #NA

पुलिस जांच में जुटी
देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब बुंदेलखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद के रहने वाले श्रीकुमार की पत्नी ने चाय में जहर देकर हत्या कर दी. यह आरोप मृतक के भाई ने लगाए है. मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई पत्नी मधु को लेने ससुराल गया था. जहां उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर चाय में जहर देकर हत्या कर दी. यह हत्या महोबा जनपद में की गई.
मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई की पत्नी दूसरे युवक से चैट करती थी जिसके लिए उसका भाई मना करता था. इसी को लेकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. वही पुलिस ने युवक की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू की गई है जिससे असली वजह सामने आ सके.
परिजनों के मुताबिक जालौन के डकोर कोतवाली के ग्राम मोहम्मदाबाद के रहने वाले श्रीकुमार की शादी 18 अप्रैल 2024 को महोबा जिले के ग्राम छानी कला की रहने वाली मधु से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद वह पत्नी को लेकर अहमदाबाद चला गया. जहां मेहनत कर कमाई की. इसी दौरान पत्नी ने जेवर बनवाने के नाम पर उसकी कमाई अपने पास रख ली और उसे लेकर लौट आई. लेकिन वह सीधे अपने मायके महोबा चली गई और ससुराल मोहम्मदाबाद (जालौन) नहीं आई.
बाद में मधु ने अपने पति श्रीकुमार से कहा कि वह उसके भाई के साथ राजस्थान की एक फैक्ट्री में काम करे. पति ने बात मान ली और वहां चला गया. परिजनों के अनुसार वहां पैसों के लेनदेन को लेकर श्रीकुमार का साले से विवाद हो गया जिससे आहत होकर वह गांव लौट आया. इसके बाद उसने अपने ससुर को फोन कर कहा कि वह मधु को लेने महोबा आ रहा है. परिजनों का दावा है कि ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
ससुराल वालों पर आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब श्रीकुमार ससुराल पहुंचा तो उसे जहर देकर मारा गया है. यही नहीं ससुराल पक्ष मृतक को जिला अस्पताल छोड़कर फरार हो गया. महोबा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने श्रीकुमार को मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई मुकेश ने आरोप लगाया कि मधु का किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसी प्रेमी से मिलने के रास्ते में पति बाधा बन रहा था. फोन पर चैटिंग और बातचीत के आधार पर भी यह बात परिजनों को पता चली.
परिजनों ने यह भी कहा कि मधु ने साजिश के तहत श्रीकुमार को बुलाया और अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. मामले के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक के पिता हरी कृष्ण, जो कि रिटायर्ड फौजी हैं, पहले से ही बीमार हैं और बेटे की मौत से बदहवासी की हालत में हैं.
जांच के बाद सच आएगा सामने
इस बीच महोबा जनपद की अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के छानीकला गांव में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया था. हालांकि परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या सुनियोजित हत्या का. पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी.
कहीं सोनम की तरह ही… पत्नी ने पति को ससुराल बुलाया, फिर चाय में मिलाकर दे दिया जहर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)

.webp)
.webp)

