Nation- LIVE: तेज बारिश से मुंबई बेहाल, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट- #NA

LIVE: तेज बारिश से मुंबई बेहाल, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है.

मुंबई में सोमवार रात 11 बजे 4.1 मीटर की हाई टाइड समुद्र में आई. तकरीबन 13 फीट ऊंची लहरें समुद्र में उठती दिखाई दे रही हैं. इससे मुंबई और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश वापस शुरू हो गई है. रायगढ़, ठाणे और पालघर में भी बारिश जारी है. मुंबई को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था. सोमवार दिनभर मुंबई में जोरदार बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पानी भर गया.

वहीं वर्ली मेट्रो स्टेशन में भी पानी भर गया, जिसका वीडियो सामने आया था. IMD ने अलर्ट जारी कहते हुए कहा कि अभी दो दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मुंबई में मई के महीने में हुई बारिश ने 107 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है.

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर 4.92 मीटर की पहली हाई टाइड समुद्र में आएगी. इस दौरान 15 फीट की ऊंची लहरें समुद्र में उठेंगी. वहीं मंगलवार रात 11 बजकर 54 मिनट पर 4.08 मीटर की हाई टाइड आएगी. मुंबई के लिए आज भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं रायगढ़ और कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट है. ऐसे में आज का दिन भी मुंबई और आसपास के जिलों के लिए मुसीबत भरा हो सकता है.

मुंबई में आज दिनभर हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज यानि 27 मई को मुंबई में और भी भारी बारिश होगी. इसलिए मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया जा रहा है. बारिश से मुंबई के सभी निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. साथ ही साथ मेट्रो और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. इस बीच, IMD ने कहा कि मई में मुंबई में सदी की सबसे अधिक बारिश हुई. मुंबई में मई महीने में पिछले 107 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हो रही है.

मुंबई के इतिहास में 26 मई को यह सबसे अधिक बारिश है. शहर में मई में इतनी बारिश 100 पहले हुई थी. दक्षिण मुंबई के कोलाबा में 24 घंटे में 135 मिमी बारिश हुई है. IMD निदेशक शुभांगी भूटे ने . समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Mumbai Rain

कहां-कहां भरा बारिश का पानी?

मुंबई में रविवार रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. हिंदमाता, सायन-किंग्स सर्किल, अंधेरी सबवे, मिलन सबवे जलमग्न हो गए हैं. मध्य रेलवे पर लोकल व्यवस्था ठप्प हो गई है. वर्ली के आचार्य अत्रे स्टेशन में पानी घुसने के कारण मेट्रो-3 का प्रबंधन भी निलंबित कर दिया गया है. भारी बारिश से मुंबई में सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

कई सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हाल ही में नाले की सफाई से निकला मलबा नालियों और सीवरों के किनारों पर जमा हो गया है, जिससे यह वापस नालियों में बह रहा है.

Mumbai Rain Latest News

CM देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा बैठक

राजधानी मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. बारिश से बहुत नुकसान भी हुआ है. इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में बारिश की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और उन्होंने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. जिन स्थानों पर नुकसान हुआ है, वहां तुरंत पंचनामा करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के साथ भी लगातार संपर्क में हैं.

राज्य के पुणे, सतारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है. दौंड में 117 मिमी, बारामती में 104.75 मिमी, इंदापुर में 63.25 मिमी बारिश हुई. बारामती में 25 घर आंशिक रूप से ढह गए हैं और बाढ़ में फंसे सात लोगों को बचा लिया गया है. 70 से 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

Mumbai Rain News

अलर्ट मोड पर एजेंसियां

मुंबई में कुल छह जगहों पर जलभराव की शिकायतें मिली हैं. कुल 18 शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं, जबकि पांच स्थानों पर इमारत की दीवारें गिरने की शिकायतें प्राप्त हुईं. मुंबई नगर निगम, अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​सभी तैयार हैं. NDRF की टीमें मुंबई में पांच स्थानों पर किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं.

12 दिन पहले ही आ गया मानसून

महाराष्ट्र के मानसून को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि इस साल मानसून तय समय से 12 दिन पहले ही महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है. हर साल मानसून आमतौर पर 7 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश करता है, लेकिन इस साल मानसून 25 मई को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है. राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और भारी बारिश हो रही है.

तीन दिनों में मुंबई पहुंचेगा मानसून

हर साल बेसब्री से इंतजार किए जाने वाला मानसून इस बार 25 मई को दक्षिण कोंकण क्षेत्र में दाखिल हो गया है. भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, मानसून की उत्तर सीमा अब महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ तक पहुंच चुकी है. अनुमान है कि आगामी तीन दिनों के भीतर मानसून मुंबई में दस्तक देगा.

हफ्ते भर बारिश का अनुमान

मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 29 मई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है.

LIVE: तेज बारिश से मुंबई बेहाल, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button