Nation- Lucknow Development Authority: लखनऊ में अब मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लें अपना घर, 1 और 2BHK के 3000 फ्लैट तैयार- #NA

लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजना.
Lucknow Development Authority: लखनऊ, नवरात्रि का पावन पर्व इस बार लखनऊ वासियों के लिए नया घर खरीदने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) नवरात्रि के शुभ अवसर पर दो बड़ी मल्टीस्टोरी आवासीय योजना, अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीस्टोरी योजना (पारा) और सरदार वल्लभ भाई पटेल मल्टीस्टोरी योजना (डालीबाग) को लॉन्च करने जा रहा है. इन योजनाओं में मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए किफायती दामों में आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट उपलब्ध होंगे.
अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीस्टोरी योजना
पारा में शुरू हो रही इस योजना का नाम पहले प्रसून नगर था, जिसे अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है. इस योजना की खासियत है कि इसमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों में भी लिफ्ट और बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है. यह योजना कुल 15 टावरों में फैली है, जिनकी ऊंचाई 12 से 19 मंजिल तक है. योजना में 1 बीएचके, 2 बीएचके (एलआईजी) और 2 बीएचके (मिनी एमएमआईजी) के फ्लैट उपलब्ध होंगे.
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस योजना का पंजीकरण नवरात्रि से शुरू होगा, जिससे लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने का मौका मिलेगा. किफायती कीमतों और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह योजना मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित होगी.
सरदार वल्लभ भाई पटेल मल्टीस्टोरी योजना
डालीबाग में शुरू हो रही इस योजना में कुल 72 फ्लैट उपलब्ध हैं. ये फ्लैट जी प्लस थ्री संरचना के साथ दो टावरों में बनाए गए हैं. प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 35 वर्ग मीटर है और कीमत 10.50 लाख रुपये के आसपास रखी गई है. यह योजना उन लोगों के लिए आदर्श है जो शहर के बीचों-बीच किफायती दामों में घर खरीदना चाहते हैं.
नवरात्रि में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
एलडीए ने दोनों योजनाओं के लिए नवरात्रि के पहले दिन से पंजीकरण शुरू करने का ऐलान किया है. कुल मिलाकर इन दोनों योजनाओं में 3000 से अधिक फ्लैट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 9.50 लाख से 20.50 लाख रुपये के बीच है. लिफ्ट और जनरेटर जैसी सुविधाएं इन फ्लैटों को और आकर्षक बनाती हैं.
मध्यम वर्ग के लिए सुनहरा अवसर
एलडीए की इन योजनाओं से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने का मौका मिलेगा. खासकर अटल बिहारी वाजपेयी योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों में लिफ्ट और बिजली बैकअप जैसी सुविधाएं इसे अन्य योजनाओं से अलग बनाती हैं. एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हर वर्ग के लोग अपने लिए एक किफायती और सुविधाजनक घर खरीद सकें. नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन योजनाओं का लॉन्च इस दिशा में एक बड़ा कदम है.
नवरात्रि में करें अपने सपनों को साकार
अगर आप लखनऊ में अपने लिए एक किफायती और आधुनिक घर की तलाश में हैं, तो नवरात्रि का यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. जल्दी करें, क्योंकि सीमित इन फ्लैटों के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है. अपने सपनों का आशियाना पाने के लिए तैयार हो जाइए! अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें.
Lucknow Development Authority: लखनऊ में अब मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लें अपना घर, 1 और 2BHK के 3000 फ्लैट तैयार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











