Nation- ‘महाराष्ट्र और मराठी पहले’, मनसे प्रमुख ने BJP पर बोला हमला, राज ने बताया उद्धव के साथ क्यों आए?- #NA

'महाराष्ट्र और मराठी पहले', मनसे प्रमुख ने BJP पर बोला हमला, राज ने बताया उद्धव के साथ क्यों आए?

मनसे प्रमुख राज ठाकरे.

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. इसी बीच मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को ठाकरे भाइयों की संयुक्त रैली ने राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है. करीब 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे एक साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान मनसे चीफ राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे में ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला.

जहां मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इसे मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव बताया, तो उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुंबई को बचाने के लिए मतभेद भुलाए हैं. राज ठाकरे ने अपने संबोधन की शुरुआत बेहद भावुक होकर की. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जब शिवसेना की स्थापना हुई थी, तब उनके दादा, पिता और मां इसी शिवाजी पार्क के मंच पर मौजूद थे. आज जब हम दो भाई एक हुए हैं, तो सही मायने में उन्हें यहां होना चाहिए था. वे ऊपर से देख रहे होंगे, और बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद भी हमें मिल रहा होगा. ये सब देखने में बहुत अच्छा लग रहा है. लंबे अरसे बाद दो भाई महाराष्ट्र और मराठी को लेकर फिर साथ आए हैं.

हिंदी के खिलाफ मनसे और शिवसेना (UBT)

राज ठाकरे ने कहा कि 20 साल बाद वे किसी पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे से उनका गठबंधन एक विचार होने के चलते हुआ है. दोनों दलों की विचारधारा एक ही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महाराष्ट्र के लोगों को हिंदी थोपना चाहती है. वे और उद्धव उसी के खिलाफ साथ आए हैं. क्योंकि हमारी नजर में महारष्ट्र पहले और मराठी पहले है. बाकी सब इसके बाद की चीज है. हम अपनी मराठी अस्मिता को बचाने के लिए बीजेपी से लड़ाई लड़ रहे हैं.

मुंबई एयरपोर्ट को लेकर सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

राज ठाकरे ने अपने संबोधन के सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई एयरपोर्ट के कार्गो को पालघर में बन रहे वाधवान पोर्ट के पास शिफ्ट किया जा रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई ले जाया जा रहा है. बहुत जल्द मुंबई एयरपोर्ट बंद कर पूरी जमीन पर सरकार कब्जा कर लेगी. उन्होंने कहा कि पालघर जिला गुजरात से सटा हुआ है. पहले पालघर को अलग जिला बनाया गया, अब वहां एयरपोर्ट और पोर्ट बनाकर मुंबई का पूरा ट्रैफिक वहां शिफ्ट किया जा रहा है. मुंबई एयरपोर्ट की जमीन शिवाजी पार्क से सौ गुना बड़ी है.

कृपाशंकर सिंह के बयान पर भड़के ठाकरे

महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बयान पर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो कहता है कि उत्तर भारतीय मेयर बनाएंगे, आखिर इनकी हिम्मत कैसे होती है? क्या हम यूपी जाकर कह सकते हैं कि वहां मराठी मेयर होगा. उन्होंने तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक अन्नामलाईरसमलाई मुंबई आकर बोलता है कि मुंबई अकेले महाराष्ट्र की नहीं. अरे, तू कौन है? तेरी औकात क्या?

मराठी अस्तित्व खत्म करने की साजिश

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि जैन, मारवाड़ी और गुजराती समुदायों को मराठी के खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही है. गुजरात से बिहारियों को हटाया गया, तब खबर नहीं बनी. यह सब मराठी अस्तित्व को खत्म करने की साजिश है. उन्होंने इस दौरान बड़ा ऐलान किया है. राज ठाकरे ने कहा कि अगर बीएमसी में सत्ता हमें मिली, तो सरकार के करीबी कारोबारी को मुंबई की जमीन नहीं दी जाएगी. वहीं राजउद्धव की एकजुटता ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

‘महाराष्ट्र और मराठी पहले’, मनसे प्रमुख ने BJP पर बोला हमला, राज ने बताया उद्धव के साथ क्यों आए?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button