Nation: महाराष्ट्र : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदा, पिता और दो बच्चों की मौत #INA

संभाजीनगर, 19 जुलाई (.)। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में सिल्लोड-फुलंब्री महामार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पिता और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गोपाल चंदनसे (36) पत्नी मीना (32), बेटी अन्वी (9) और बेटे हृदय (7) के साथ मोटरसाइकिल पर वालुज से अपने गांव साताला जा रहे थे। इसी दौरान सिल्लोड से फुलंब्री की ओर आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

यह हादसा बोरगांव अर्ज फाटे के पास गणपति मंदिर के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल, अन्वी और हृदय की मौके पर ही मौत हो गई। मीना चंदनसे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही वडोद बाजार पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मीना को अस्पताल भेजा गया। हादसे में मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई थी, जिसके कारण शवों और घायल को निकालना मुश्किल हो रहा था। जेसीबी और हाइड्रा मशीनों का उपयोग कर ट्रक को हटाया गया और शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच होगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसों के बाद मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

वीकेयू/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

महाराष्ट्र : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदा, पिता और दो बच्चों की मौत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button