Nation- महाराष्ट्र: MNS को बड़ा झटका, प्रकाश महाजन ने दिया इस्तीफा, बोले मुझे नजरअंदाज किया गया- #NA

प्रकाश महाजन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को बड़ा झटका लगा है. MNS के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने शनिवार (13 सितंबर) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. महाजन का कहना है कि उन्हें कम से कम आकांक्षाओं के बावजूद पार्टी में अनदेखा किया गया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन ने एक वीडियो संदेश में अपने फैसले की घोषणा की. उनका कहना है कि पार्टी में उनके काम की कभी सराहना नहीं की गई, बल्कि उन गलतियों के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया, जो उन्होंने कभी की ही नहीं थीं.
‘किसी अन्य पार्टी में जाने की योजना नहीं’
प्रकाश महाजन ने इस कदम के लिए राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे में ‘सम्मान की कमी’ को भी जिम्मेदार ठहराया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की उनकी कोई योजना नहीं है.
‘मुझे बहुत नजरअंदाज किया गया’
वीडियो में उन्होंने कहा ‘पिछले कुछ दिनों से मुझे लग रहा था कि कहीं न कहीं रुकना जरूरी है. दरअसल, पहलगाम की घटना के बाद मुझे रुक जाना चाहिए था. लेकिन उस समय मुझे लगा कि हालात सुधर जाएंगे. निजी तौर पर कहूं तो मेरी उम्मीदें सीमित हैं. मैं जिस भी पार्टी में रहा, मुझे न कभी चुनाव लड़ने की इच्छा हुई और न ही कोई पद. हिंदुत्व की रक्षा ही मेरी एकमात्र भावना थी. लेकिन आकांक्षाएं कम रखने के बावजूद, मुझे बहुत नजरअंदाज किया गया’.
‘मुझे मेरे काम के लिए कभी प्रशंसा नहीं मिली’
उन्होंने कहा ‘लोकसभा चुनाव के दौरान मुझसे कभी सलाह नहीं ली गई. विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे सिर्फ प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया. मैंने दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाया. मुझे मेरे काम के लिए कभी प्रशंसा नहीं मिली, बल्कि उन गलतियों के लिए मुझे दोषी ठहराया गया जो मैंने कभी की ही नहीं थीं’.
‘पार्टी में सम्मान की कमी के कारण लिया फैसला’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मैं मनसे नेता अमित ठाकरे से माफी मांगता हूं. मैंने उनसे वादा किया था कि मैं न सिर्फ उनके साथ, बल्कि उनके बेटे के साथ भी काम करूंगा. लेकिन दुर्भाग्य से हालात ऐसे हैं कि मैं अपना वादा नहीं निभा पा रहा हूं. कभी-कभी इंसान को वो नहीं मिलता जिसका वह हकदार होता है और ये किस्मत की बात है’. महाजन का कहना है कि उन्होंने बढ़ती उम्र और पार्टी में सम्मान की कमी के कारण पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.
महाराष्ट्र: MNS को बड़ा झटका, प्रकाश महाजन ने दिया इस्तीफा, बोले मुझे नजरअंदाज किया गया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)
.webp)

