Nation- महाराष्ट्र: नवी मुंबई एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, CM फडणवीस ने प्रस्ताव को दी मंजूरी- #NA

महाराष्ट्र: नवी मुंबई एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, CM फडणवीस ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बदलेगा नाम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दिवंगत नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा. पाटिल को उनके काम को लेकर व्यापक रूप से सराहा गया था क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में परियोजना से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिले.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम लोकनेते डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात कर प्रस्ताव की मंजूरी मांगी थी. इस पर पीएम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. जल्द ही पुणे और छत्रपति संभाजी नगर एयरपोर्ट का नाम बदलने की भी मंजूरी मिल जाएगी.

दो और एयरपोर्ट का बदलेगा नाम

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पुणे और छत्रपति संभाजी नगर हवाई अड्डों का नाम बदलने की मंजूरी भी जल्द ही दे दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अपरिवर्तित है और केंद्र सरकार को नामकरण पर कोई आपत्ति नहीं है.

पुणे एयरपोर्ट का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम के नाम पर रखने का प्रस्ताव है, जबकि औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा. राज्य सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया था.

सीएम ने बताया कब होगा नाम का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधिकारिक नाम की घोषणा यात्री परिचालन के प्रारंभ होने पर की जाएगी. उन्होंने ने कहा कि नाम बदलने के फैसले को विधानमंडल के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी है और केंद्र सरकार को भेजे जाने से पहले राज्य मंत्रिमंडल ने भी इसे स्वीकृति दे दी थी.

एयरपोर्ट के नाम बदलने की उठी थी मांग

केंद्र हवाई अड्डों के नामकरण पर अपनी नीति को अंतिम रूप दे रहा है और नए दिशानिर्देशों के तहत, जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है. हाल के दिनों में महाराष्ट्र में इन एयरपोर्ट के नाम बदलने की मांग तेज हुई थी. इसके बाद सरकार ने इस मुद्दे को लेकर कदम आगे बढ़ाया है और अब नाम बदलने का ऐलान भी हो गया है.

महाराष्ट्र: नवी मुंबई एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, CM फडणवीस ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button