Nation- महाराष्ट्र: फिर एक साथ नजर आए उद्धव और राज ठाकरे, मंच पर साथ दिखे दोनों परिवार- #NA

उद्धव और राज ठाकरे परिवार समेत नजर आए
महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे जब से साथ आए हैं तब से दोनों कई बार एक साथ अलग-अलग मंच पर नजर आ चुके हैं. इस बार दोनों भाई शिवाजी महाराज मैदान में नजर आए हैं. दरअसल मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया.
राज ठाकरे का इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम सबसे खास रहा है. यह दीपोत्सव राजनीति से ऊपर उठकर भाईचारे का संदेश देने वाला रहा है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आमंत्रण पर पहली बार उनके भाई और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।
एकता का प्रतीक बना दीपोत्सव
कार्यक्रम के उद्घाटन में उद्धव ठाकरे के साथ उनके साथ पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे. दोनों परिवारों ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया, जिससे माहौल में एकता और सौहार्द्र की नई रोशनी फैल गई. वहीं मंच पर उद्धव और राज ठाकरे का एक साथ होना राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया. दोनों भाइयों के साथ आने के बाद से महाराष्ट्र में भाजपा और अन्य दलों के भी होश उड़े हुए हैं.
दरवर्षी प्रमाणे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेतर्फे मुंबईतील दादर येथील छत्रपती शिवाजी महाराज मैदानावर, दीपोत्सव सोहळा साजरा होतो. आज दीपोत्सवाचे उदघाट्न माझे बंधू आणि शिवसेना पक्ष प्रमुख श्री. उद्धव ठाकरे आणि कुटुंबीय यांनी केलं… त्या सोहळ्याची क्षणचित्रं…#दीपोत्सव२०२५ pic.twitter.com/sm5LNjoRxI
— Raj Thackeray (@RajThackeray) October 17, 2025
महाराष्ट्र के लिए सौहार्द्र का संदेश
राज ठाकरे ने कहा, दीपोत्सव केवल रोशनी का नहीं, बल्कि एकता और संस्कार का पर्व है. उद्धवजी और उनका परिवार आज हमारे बीच हैं. यह पूरे महाराष्ट्र के लिए सौहार्द्र का संदेश है. इस दौरान पूरा मैदान दीपों की रौशनी में नहाया हुआ था. हजारों दीयों की झिलमिलाहट के बीच मराठी लोकसंगीत, लेझीम और पारंपरिक नृत्यों की धुनों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया. उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद किया.
नई शुरुआत का प्रतीक बना दीपोत्सव
राज और उद्धव ठाकरे लंबे समय से अलग-अलग राजनीतिक राहों पर हैं, लेकिन दीपोत्सव का यह मंच रिश्तों की गर्माहट और सद्भाव की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया. दादर का यह दीपोत्सव इस बार केवल रोशनी का नहीं, बल्कि रिश्तों को जोड़ने वाली नई रोशनी का पर्व बना है, जहां राजनीति पीछे रह गई और परिवारिक अपनापन आगे बढ़कर चमक उठा.
महाराष्ट्र: फिर एक साथ नजर आए उद्धव और राज ठाकरे, मंच पर साथ दिखे दोनों परिवार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










