Nation- नौकरानी बन लाखों की चोरी को दिया अंजाम, मास्टरमाइंड निकली LLB की छात्रा; 3 अरेस्ट- #NA

चोरी के आरोपी में तीन महिलाएं अरेस्ट
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 12 जून को एक घरेलू नौकरानी ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर ही इस चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है. चोरी गई 30 लाख की नकदी में से 23 लाख से ज्यादा रकम और एक आईफोन पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में उत्तर-पश्चिम जिला की AATS और मॉडल टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक इस पूरे प्लान की मास्टरमाइंड 27 साल की रजनी है, जो कि LLB की छात्रा है. उसके साथियों में शामिल 19 साल की शिल्पी ने ‘तनवीर कौर’ नाम की फर्जी पहचान के साथ डॉक्टर अनिल के घर नौकरी पाई और वारदात को अंजाम दिया. तीसरी आरोपी नेहा सहारनपुर की रहने वाली है. दरअसल, 12 जून को पुलिस को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि मॉडल टाउन इलाके में एक घरेलू नौकरानी घर से 30 लाख और एक iPhone चोरी कर भाग गई है.
CCTV से हुई पहचान
शिकायतकर्ता के बयान पर FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने जब आसपास के CCTV कैमरों की जांच की तो पाया कि आरोपी नौकरानी की असली पहचान ‘शिल्पी’ है, न कि तनवीर कौर’ वो मेरठ की रहने वाली है और एक एजेंसी के जरिए नौकरी पर लगी थी. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मेरठ में छापा मारा और शिल्पी और रजनी को गिरफ्तार कर उनसे 22.57 लाख रुपये नकद और चोरी किया गया iPhone बरामद किया.
तीन आरोपी महिला अरेस्ट
बाद में दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नेहा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया, जिसके पास से करीब 50,000 नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों महिलाओं ने पहली बार किसी अपराध को अंजाम दिया है. जल्दी पैसा कमाने की चाह ने उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल दिया. आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इनका जुड़ाव किसी अन्य संगठित गिरोह से तो नहीं है.
साथ ही पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है. ये खबर आम जनता के लिए किसी चेतवानी से कम नहीं है. लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि नौकर रखते समय उनकी पूरी जानकारी और पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा ले.
नौकरानी बन लाखों की चोरी को दिया अंजाम, मास्टरमाइंड निकली LLB की छात्रा; 3 अरेस्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




