Nation- चांदनी चौक में बड़ा हादसा, आतिशबाजी से उठी चिंगारी से जलकर खाक हुई कपड़े की दूकान- #NA

कपड़े के गोदाम में लगी आग.
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कुछ लोगों का लापरवाही से जश्न मनाना अरुण नाम के व्यापारी के लिए भारी नुकसानदायक साबित हुआ. उनका लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया. चांदनी चौक के कुचा रहमान में कपड़ों का व्यापार करने वाले अरुण शुक्रवार शाम को अपने कपड़ों के शोरूम ‘इंडियन वेल्वेट एजेंसीज’ को बंद करके घर गए थे. कुछ ही देर बाद खबर मिली कि शोरूम की चौथी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में आग लग गई है.
रात 10 बजकर 39 मिनट पर दमकल को सूचना गई. सूचना पाकर दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 बजकर 20 मिनट पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.
आतिशबाजी से लगी आग
मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक इमरान हुसैन ने बताया कि आग लगने की वज़ह शोरूम के सामने एक बारात में की गई आतिशबाजी थी. जिसकी वजह से चिंगारी उठी और आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि पास की दूसरी बिल्डिंग भी आग की जद में आ गई. गनीमत ये रही कि उस वक्त कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था और जान का नुकसान नहीं हुआ.
चांदनी चौक में बड़ा हादसा, आतिशबाजी से उठी चिंगारी से जलकर खाक हुई कपड़े की दूकान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)



.webp)
.webp)

