Nation- ‘मराठी मानुष सबक सिखाने को आतुर’, उद्धव ठाकरे पर बीजेपी मंत्री का पलटवार, क्यों बोले- एक चेतावनी ही काफी?- #NA

उद्धव ठाकरे और मंत्री आशीष शेलार
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए हमला बोला था. उद्धव ने फडणवीस को देश में 10वे नंबर का मुख्यमंत्री बताया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उद्धव के इस बयान के बाद भाजपा के कैबिनेट मंत्री ने उन पर पलटवार किया है.
भाजपा के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक समय में आपातकाल का समर्थन करने वाले आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे का आज का भाषण पराजित, थके हुए और हार मान चुके नेता का भाषण था. विरोधियों का आरोप है कि उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला, लेकिन असल में उनका निशाना मुंबई है.
उद्धव ठाकरे को मुंबई से लेना है बदला
मंत्री आशीष शेलार ने आगे कहा कि मोदीजी का महाराष्ट्र से कोई व्यक्तिगत वैर नहीं है, असली बदला तो उद्धव ठाकरे को मुंबई से लेना है। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में दशहरा सभा में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का भाषण अंगारों जैसा था. हजारों की भीड़ उन्हें सुनने पहुंचती थी, लेकिन आज का भाषण आदित्य के पिता की कहानी थी जो थक गए थे, हार गए थे, और हार मान ली थी. आखिरकार, आपने जलती हुई परंपरा को “धुंधला” कर दिया.
मुंबईकर हो,
आणीबाणीला पाठिंबा देणारे आज लोकशाहीवर गप्पा मारत आहेत ऐकलेत ना भाषण ?श्रीमान उद्धव ठाकरे…
मोदींजींना महाराष्ट्रावर नाही, खरे तुम्हाला मुंबईवर सूड घ्यायचा आहे.छत्रपती शिवाजी महाराज पार्कवरचा दसरा मेळाव्यातील हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे यांचे भाषण म्हणजे अंगार
— Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 2, 2025
हमारे नेता की पोजीशन की चिंता मत कीजिए
आशीष शेलार ने आगे कहा कि धमकियां देना बंद कीजिए, मुंबई के लोग आपको अच्छी तरह पहचानते हैं. मराठी मानुष ही आपको सबक सिखाने के लिए आतुर है. हां, हमारे नेता की पोजीशन की चिंता मत कीजिए. जब मुंबई में कोरोना से लोग मर रहे हैं, तो मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे ऊपर रहने के लिए आपने कितना पैसा खर्च किया. हमे यह सब बताने पर मजबूर तक कीजिए. समझने वालों के लिए एक चेतावनी ही काफी है. जय महाराष्ट्र.
क्या बोले थे उद्धव ठाकरे?
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा एक सर्वे रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री टॉप 5 में आते थे, लेकिन आज देवेंद्र फडणवीस 10वें स्थान पर हैं. उन्होंने कहा कि सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ बने, जबकि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, एम.के. स्टालिन, पिनाराई विजयन और अन्य नेता उनसे आगे हैं. ठाकरे ने कहा कि यह जनता की नाकामी नहीं, बल्कि मौजूदा नेतृत्व की असफलता है.
‘मराठी मानुष सबक सिखाने को आतुर’, उद्धव ठाकरे पर बीजेपी मंत्री का पलटवार, क्यों बोले- एक चेतावनी ही काफी?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)


