Nation- पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री- #NA

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की एक बोगी में शनिवार सुबह को भीषण आग लग गई. ये हादसा पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास हुआ. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. वहीं, रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
उत्तर रेलवे अंबाला के डीआरएम ने कहा है कि सरहिंद जंक्शन (SIR) पर ट्रेन संख्या 12204 (अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस) में आग लगने की सूचना मिली है. रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
A fire incident was allegedly reported on Train No. 12204 (Amritsar Saharsa Garib Rath Express) at Sirhind Junction (SIR). Immediate action was taken by railway staff and local authorities. The situation is under control, and there have been no reports of injuries so far.
— DRM Ambala NR (@drm_umb) October 18, 2025
हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जब ट्रेन ने सरहिंद स्टेशन को पार ही किया था. बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की 19 नंबर एसी बोगी में लगी, जिसमें लुधियाना के कई यात्री भी सफर कर रहे थे. जैसे ही बोगी से धुआं उठने लगा, यात्रियों में हड़कंप मच गया. लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरने के निर्देश दिए. इस दौरान बोगी में मौजूद लोगों ने अपना सामान छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. अफरातफरी के माहौल में कई यात्रियों के चोटिल होने की खबर है. हालांकि, रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
खबर अपडेट हो रही
पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)


