Nation- Meerut News: दबंगों के डर से पलायन! पड़ोसियों ने धमकाया, पीटा… घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार- #NA

Meerut News: दबंगों के डर से पलायन! पड़ोसियों ने धमकाया, पीटा... घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार

घर की दीवार पर लिखा दबंगों से परेशान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक पक्ष ने गांव छोड़ने की घोषणा कर दी. बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी घरेलू मुद्दे को लेकर तनाव चल रहा था. घरेली तनाव मारपीट में तब्दील हो गया. घटना के बाद एक पक्ष ने अपने घर के बाहर पलायन की सूचना लिख दी. जिस पर लिखा था ‘दबंगों के डर से पलायन.’ यह सूचना गांव में चर्चा का विषय बन गई.

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष के मेहताब ने अपने परिवार के साथ और बच्चों के साथ घर छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने एक मिनी ट्रक बुलवाया और अपने घर का पूरा सामान उसमें लाद लिया. गाड़ी में सामान लादकर उन्होंने ऐलान किया कि वह गांव छोड़ कर जा रहे हैं. जैसे ही यह बात ग्रामीणों और ग्राम प्रधान को पता चली तो तुरंत मौके पर पहुंचे और मेहताब को समझाने की कोशिश की.

ग्रामीणों ने पलायन से रोका

ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने की अपील की और मेहताब को गांव से पलायन न करने के लिए मनाया. इतना ही नहीं प्रधान और ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि गांव में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. वहीं इस मामले में मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि थाना सरूरपुर में दो पड़ोसी पक्ष हैं जो मुस्लिम समुदाय के हैं. दोनों में झगड़ा हुआ था.

झगड़ा होने के बाद पड़ोसियों ने की मारपीट

झगड़ा होने के बाद दोनों ने तहरीर दी जिसका मुकदमा थाने पर पंजीकृत किया गया है. एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष जो उसके पड़ोस में रहता है और उनका रिश्तेदार भी है, ने उन्हें दबंगई दिखाई और मारपीट की है. पड़ोसियों के द्वारा उन्हें रोजाना डराया धमकाया जा रहा है. गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दोनों पक्षों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है. उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Meerut News: दबंगों के डर से पलायन! पड़ोसियों ने धमकाया, पीटा… घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button