Nation- नाबालिग ने लिया खौफनाक बदला! मौलवी ने पीटा तो 11 महीने के मासूम को बेड में छिपाया, दम घुटने से मौत- #NA

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव के मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी ने मौलवी की पिटाई से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. गुस्से में आकर किशोरी ने मौलवी के रिश्तेदार के मासूम बेटे को बेड के अंदर छिपा दिया, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, करीब एक हफ्ते पहले मौलवी ने सबक याद न करने पर एक किशोरी को जमकर पीटा था. इस घटना को वह भूला नहीं पाई और मन में बदले की भावना पनप गई. रविवार को मौका पाकर किशोरी ने मौलवी के रिश्तेदार शहजाद के 11 माह के बेटे दलहा को पकड़ लिया और उसे मौलवी के कमरे में रखे बेड के भीतर बंद कर दिया. मासूम बच्चे की दम घुटने लगीं और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई.
मौलवी से लेना चाहती थी बदला
रविवार को जब परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे, तभी बेड से बदबू आने पर उसे खोला गया. भीतर से दलहा का शव बरामद हुआ तो पूरे गांव में मातम छा गया. परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी की हरकत साफ दिखाई दी.
मासूम को बेड में कर दिया बंद
फिलहाल फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लिया है और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में किशोरी ने कबूल किया कि मौलवी द्वारा की गई पिटाई से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है. फिलहाल किशोरी से पूछताछ जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की विवेचना और कानूनी कार्रवाई जारी है.
नाबालिग ने लिया खौफनाक बदला! मौलवी ने पीटा तो 11 महीने के मासूम को बेड में छिपाया, दम घुटने से मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

