Nation- Mirzapur News: 3 स्कूलों के 4 बच्चे एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस; इंस्टा कॉल पर हुई थी आखिरी बात- #NA

मिर्जापुर में चार बच्चे लापता
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक ही थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग विद्यालयों में घर से पढ़ने निकले चार बच्चे लापता हो गए. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले में 24 घंटे से ज्यादा हो गया है, लेकिन पुलिस अभी भी बच्चों को बरामद नहीं कर पाई है. लापता बच्चों में दो बच्चे सगे भाई बहन भी शामिल हैं. मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर देखकर बच्चों को बरामद करने की गुहार लगाई है.
माला जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र का है. यहां तीन अलग-अलग विद्यालयों में मंगलवार की सुबह घर से पढ़ने निकले चार बच्चे लापता हो जाने से पुलिस महकमें में हड़का मच गया है. बुधवार देर शाम तक पुलिस बच्चों की जानकारी नहीं जुटा सकी. परिजन बच्चों के अपहरण की आशंका के साथ किसी अनहोनी के डर से सहमे हुए है.
लापता बच्चों में कौन?
मामले में पुलिस बच्चों के द्वारा इंस्ट्राग्राम के जरिए किए गए मोबाइल कॉल लोकेशन के जरिए बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की है. लापता बच्चों में अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव का अभिजित पुत्र सुभाष 13 वर्ष अपनी मां व पिता के साथ रहता है जो चुनार थाना क्षेत्र के पचेवरा का मूल निवासी है. वह केवल पत्ती बैजनाथ इंटर कालेज परसबंधा में कक्षा आठ का छात्र है. अर्पिता, अभिजीत की बहन है, जिसकी उम्र 16 साल है वो आदर्श बाल विद्यालय सिकिया में कक्षा दस की छात्रा है.
वहीं अनुराग पुत्र मनोज कुमार उम्र 12वर्ष ग्राम बड़भुइली निवासी जो वर्तमान में बरीजीवनपुर अपने मौसी के यहां रहकर प्रताप मेमोरियल बरीजीवनपुर में कक्षा सात में पढ़ाई करता है. और दिव्या साहनी पुत्री संजय साहनी उम्र 15 वर्ष निवासी जमुहार वर्तमान में नरायनपुर स्थित अपने नाना के यहां रहकर आदर्श बाल विद्यालय सिकिया में कक्षा दस की छात्रा है. सभी विद्यालय के लिए घर से निकले थे मगर विद्यालय नहीं पहुंचने पर शिक्षकों ने परिजनों को जानकारी दी तब लापता होने की जानकारी हुई है.
बच्चों के परिजन ने क्या कहा?
अभिजीत व अर्पिता की मां संगीता पटेल ने बताया अभिजीत पैदल व अर्पिता साइकिल से मंगलवार को सुबह स्कूल के लिए घर से निकले थे. विद्यालय में चल रहे परीक्षा में अनुपस्थित रहने के चलते केवलपत्ती बैजनाथ इंटर कॉलेज परसबंधा से फोन आने पर उन्हें बच्चों के गायब होने की जानकारी मिली. इसके अलावा दो अन्य बच्चों के परिजनों को भी बच्चों के गायब होने की जानकारी है. जानकारी मिलने पर सभी परिजन बच्चों को खोजने में लगे. कुछ देर बाद बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास अर्पिता व अनुराग की साइकिल खड़ी मिली हैं.
एक बच्चे के पास है फोन
चारों बच्चों में से दिव्या साहनी के पास मोबाइल है जिसका स्वीच ऑफ बता रहा है. खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परीजनों ने पुलिस चौकी नरायनपुर को सूचित करते हुए थाना अदलहाट में चारों बच्चों के गायब होने कि तहरीर दी है. अभिजीत व अर्पिता की माता संगीता ने अपहरण किये जाने की आशंका जताई है.
इंस्ट्राग्राम कॉल पर हुई थी आखिरी बात
दिव्या साहनी की मां अनिता देवी ने बातचीत में बताया कि बुधवार को 10:15 बजे इंस्ट्राग्राम से ऑन लाइन कॉल कर बोली थी कि 2000 हजार रुपए मुझे भेज दीजिए मैं मुसीबत में हूं. उसके बाद से उससे कोई बात नहीं हो पाई है. इसके बाद दिव्या की मां ने थाना अदालहाट पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी.
पुलिस ने क्या कहा?
मामले में अदलहाट थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि बच्चे चचेरे मामा गुंजन साहनी के सम्पर्क में हैं, इंस्टाग्राम पर बात हुई है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. उनका अंतिन लोकेशन मंगलवार को दिन साढे तीन बजे मानिकपुर रेलवे ट्रैक के पास का मिला था. उन्होंने महानगरी ट्रेन से यात्रा किये जाने की आशंका लग रहा है जल्द चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.
(मिर्जापुर-जय प्रकाश सिंह/मिर्जापुर)
Mirzapur News: 3 स्कूलों के 4 बच्चे एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस; इंस्टा कॉल पर हुई थी आखिरी बात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)



