Nation: 'मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे, वह शानदार प्रधानमंत्री हैं', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक लिया यू-टर्न, जानें क्या कुछ कहा #INA

Donald Trump on PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यू-टर्न लेते हुए एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफ की है. एक दिन पहले ही ट्रंप ने टिप्पणी की थी कि, अमेरिकी ने “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”. अपने इस बयान के बाद ट्रंप ने कुछ घंटों बाद ही पीएम मोदी की तारीफ की. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके “बहुत अच्छे” रिश्ते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुछ महीने पहले की अपनी अमेरिका यात्रा को भी याद किया.

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था: “लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!”

जब उनसे इस पोस्ट के बारे में पूछा गया और यह पूछा गया कि चीन के हाथों भारत को खोने के लिए वे किसे ज़िम्मेदार मानते हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया: “मुझे नहीं लगता कि हमने ऐसा किया है. मुझे इस बात से बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल ख़रीद रहा है. मैंने उन्हें यह बता दिया है. हमने भारत पर बहुत बड़ा टैरिफ़ लगाया है – 50 प्रतिशत, बहुत ज़्यादा टैरिफ़. जैसा कि आप जानते हैं, मेरे (प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वे कुछ महीने पहले यहां आए थे.”

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों की पुष्टि तो की, लेकिन यह भी दोहराया कि अमेरिका रूस से भारत की तेल खरीद से नाखुश है. ट्रंप ने कुछ हफ़्ते पहले भारतीय आयातों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो 27 अगस्त से प्रभावी हो गया. इनमें से आधे शुल्क रूस के साथ भारत के तेल व्यापार पर दंड के रूप में लगाए गए थे.

'मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे, वह शानदार प्रधानमंत्री हैं', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक लिया यू-टर्न, जानें क्या कुछ कहा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button