Nation- हत्या या आत्महत्या! सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव; दो दिन से थी लापता- #NA

हत्या या आत्महत्या! सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव; दो दिन से थी लापता

पेड़ पर लटका मिला लापता युवती का शव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव शनिवार सुबह जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला है. पुलिस ने मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवती पिछले दो दिनों से लापता थी. परिजनों ने देवबंद कोतवाली उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका की पहचान बीबीपुर गांव की रहने वाली सोमपाल की बेटी रवीना के रूप में हुई है. वह पिछले दो दिनों से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली देवबंद में दर्ज कराई थी. रवीना फिजियोथेरेपी की पढ़ाई के साथ-साथ सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस भी कर रही थी. परिवार के लोगों के मुताबिक, घर से निकलने के बाद वह दोबारा लौटकर नहीं आई. हमने उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

जामुन के पेड़ पर लटकी मिली लाश

परिवार बेटी के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में था कि इस बीच उसकी मौत की जानकारी से सभी लोग टूट गए. शनिवार सुबह दिवालहेड़ी मार्ग पर स्थित चेतनपुरी के जंगल में खेतों की ओर गए गांव वालों की नजर सरकारी ट्यूबवेल के पास जामुन के पेड़ से लटके शव पर पड़ी. खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू की.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. घटना के बाद से रवीना के परिवार में कोहराम मचा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेज गया शव

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल हर एंगल से जांच जारी. फिलहाल रवीना के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया गया है.

हत्या या आत्महत्या! सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव; दो दिन से थी लापता

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button