Nation- मुजफ्फरपुर: डॉक्टर ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली… PG में फेल होने से लगा था सदमा- #NA

मुजफ्फरपुर: डॉक्टर ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली... PG में फेल होने से लगा था सदमा

डॉक्टर ने किया सुसाइड

बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने घर में ही पिता की बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर का हाल ही में पीजी का रिजल्ट आया था, जिसमें वह पास नहीं हो पाए थे. इस वजह से वह डिप्रेशन में थे.

ये मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी से सामने आया है, जहां डॉक्टर आशुतोष चंद्र ने अपने सिर में बंदूक से गोली मार ली. अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से उन्होंने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई. गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

PG में पास नहीं होने से तनाव में थे डॉक्टर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. डॉक्टर के पिता अविनाश चंद्र मूल रूप से हरिशंकर मनियारी इलाके के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी में रहते हैं. उनका कांटी और दिघरा में पेट्रोल पंप भी है. डॉक्टर का आठ दिन पहले पीजी का रिजल्ट आया था, जिसमें पास नहीं होने की वजह से वह तनाव में थे. आशुतोष की एक हफ्ते पहले ही जूरन छपरा रोड नंबर एक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नियुक्ति हुई थी.

स्टडी रूम में मारी खुद को गोली

आशुतोष प्राइवेट अस्पताल से ड्यूटी कर घर वापस लौटे और दादी, मां के साथ नाश्ता किया. इसके बाद घर की तीसरी मंजिल पर अपने स्टडी रूम में पढ़ाई करने चले गए. इसके कुछ देर बाद उनके कमरे गोली की आवाज आई. सभी ने जाकर देखा तो आशुतोष ने अपने सिर में गोली मार ली थी. आशुतोष के कमरे से पुलिस टीम को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उनके मोबाइल और टैब को जब्त किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

जिस समय आशुतोष ने अपने आप को गोली मारी. उस वक्त उनके पिता पेट्रोल पंप पर थे. आशुतोष दो बहनों के इकलौते भाई थे. मामले में नगर एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि आशुतोष ने एमबीबीएस का कोर्स किया था. अब वह एक हॉस्पिटल में भी लग गए थे. 8 से 10 दिन पहले पीजी का रिजल्ट आया, जिसमें पास न होने पर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

मुजफ्फरपुर: डॉक्टर ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली… PG में फेल होने से लगा था सदमा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button