Nation- मेरी जान को खतरा है… तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा और संतोष रेणु पर लगाया ये आरोप- #NA

मेरी जान को खतरा है... तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा और संतोष रेणु पर लगाया ये आरोप

तेज प्रताप यादव.

पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. इस संबंध में उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से संपर्क कर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. तेज प्रताप का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियां उनके लिए सुरक्षित नहीं हैं. उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना अब जरूरी हो गया है.

तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा के लिए पटना के सचिवालय थाने में एक औपचारिक आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस से अपने पूर्व सहयोगी संतोष रेणु यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संतोष रेणु की गतिविधियां उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं. पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

पार्टी के विस्तार में जुटे हैं तेज प्रताप

बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों अपनी पार्टी को विस्तार देने में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि अब उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतारेगी. ये बात उन्होंने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कही थी.

बिहार चुनाव में भी उतारे थे उम्मीदवार

परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव में अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के साथ मैदान में उतरे थे. उन्होंनेअपने उम्मीदवार भी उतारे थे. खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि जीत नहीं मिल सकी थी. तेज प्रताप को51 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वो तीसरे नंबर पर रहे थे.

इस चुनाव में तेज प्रताप की उम्मीदवारी के बाद ये सीट काफी चर्चा में रही थी. इसी सीट से वो 2015 में विधायक चुने गए थे. हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें महज 35703 वोट मिले थे. इस सीट पर 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. यहां पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.

मेरी जान को खतरा है… तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा और संतोष रेणु पर लगाया ये आरोप

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button