Nation: मैसूर सैंडल सोप बनने वाली कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में की बंपर कमाई, सरकार को दिया 135 करोड़ रुपए का डिविडेंड #INA
.webp)
बेंगलुरु, 24 अक्टूबर (.)। मैसूर सैंडल सोप बनाने वाली सरकारी कंपनी कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार को 135 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया।
सरकारी कंपनी की ओर से, बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल और कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष अप्पाजी नादगौड़ा ने विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चेक प्रदान किया।
इस मौके पर राज्य के मंत्री पाटिल ने कहा कि कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1,700 करोड़ रुपए का कारोबार किया और 451 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया। नियमों के अनुसार, लाभ का 30 प्रतिशत लाभांश के रूप में सरकार को दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, यह टर्नओवर, मुनाफा और डिविडेंड के मामले में कंपनी के लिए ऑल-टाइम हाई है।
2022-23 में, कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने राज्य सरकार को 54 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था, और 2023-24 में 108 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया था। पिछले वर्ष की तुलना में, इस वर्ष के डिविडेंड में 27 करोड़ रुपए की वृद्धि देखी गई है।
कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड की स्थापना 1916 में तत्कालीन मैसूर सरकार द्वारा की गई थी। वर्तमान में इसका संचालन कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है और कंपनी को मैसूर सैंडल सोप के लिए जाना जाता है, जो कर्नाटक से प्राप्त शुद्ध चंदन के तेल से बनाया जाता है।
इस कंपनी की स्थापना मूल रूप से राज्य के चंदन संसाधनों को बढ़ावा देने और उनका व्यवसायीकरण करने तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले साबुन और डिटर्जेंट बनाने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में, कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए इसमें विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत देखभाल और स्वच्छता उत्पाद शामिल किए हैं।
–.
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मैसूर सैंडल सोप बनने वाली कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में की बंपर कमाई, सरकार को दिया 135 करोड़ रुपए का डिविडेंड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






/newsnation/media/media_files/DiFF14psR0M6sfxNdS1p.png)

.webp)


