Nation- नायब तहसीलदार ने की आत्महत्या… सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, क्या थी वजह?- #NA

नायब तहसीलदार ने की आत्महत्या... सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, क्या थी वजह?

सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक नायब तहसीलदार ने अपने सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली. उनका शव उनके सरकारी आवास पर उनके कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला. वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ आवास पर रहते थे. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार नरेंद्र साहू के बारे में उनके परिजन को जानकारी दे दी गई है. वह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे एक घरेलू सहायिका ने उन्हें पंखे से लटका हुआ देखा. उन्हें देखते ही महिला की चीख निकल गई. पुलिस ने बताया कि महिला की चीखें सुनकर उनका ड्राइवर और अन्य लोग कमरे में पहुंचे, जिसके बाद उनके शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया. तहसीलदार नरेंद्र साहू चूरू जिले के तारानगर के रहने वाले थे.

भादरा उपखंड कार्यालय में थे तैनात

नरेंद्र साहू लगभग एक साल से भादरा उपखंड कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे. पुलिस ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी. उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला.

लॉअर डिवीजन क्लर्क से की थी बात

नरेंद्र साहू सरकारी आवास पर इस समय अकेले थे. क्योंकि उनके सहयोगी कर्मचारी के किसी रिश्तेदार का हाल ही में निधन हो गया था, जिस वजह से वह अपने गांव चले गए थे. इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि नरेंद्र साहू ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक लॉअर डिवीजन क्लर्क से बात की. उनसे खाद और टोकन वितरण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ताकि किसानों को असुविधा न हो. इसके बाद 7:30 बजे उनका शव उनके कमरे से मिला.

नायब तहसीलदार ने की आत्महत्या… सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, क्या थी वजह?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button