Nation- ‘बेटी के नाम करो जमीन, तब होगी विदा’… ससुराल में दामाद के सामने रखी शर्त, जहर खाकर दे दी जान- #NA

युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड (सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश के बस्ती में ससुरालवालों से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, पत्नी की विदाई पर युवक के सामने ससुरालवालों ने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गया. जब उसे इसका कुछ समाधान नहीं मिला, तो उसने पहले गुस्से में वीडियो बनाई और फिर जहर खा लिया. युवक की हालत बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते ही हायर सेंटर रेफर किया गया. हालांकि, इसी बीच उसकी मौत हो गई.
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा इलाके में रहने वाले राज(21) की शादी 22 अप्रैल को इसी थाना क्षेत्र के महादेवरी इलाके में रहने वाली खुशी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस कारण पत्नी खुशी अपने मायके चली गई थी. खुशी को वापस लाने के लिए राज कई बार अपने ससुराल गया. हालांकि, इस दौरान ससुरालवालों ने उसे भगा दिया.
ससुराल वालों ने युवक पर बनाया दबाव
जब उसे ससुराल पक्ष की तरफ से इस बात का समाधान नहीं मिला तो वह हरैया महिला रिपोर्टिंग चौकी पहुंच गया, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई. खुदकुशी करने से पहले भी राज ने एक शिकायत पत्र लिखा था. पत्र में उसने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले उस पर जमीन पत्नी खुशी के नाम करने का दबाव बना रहे थे. ऐसे नहीं करने पर वह गर्भवती खुशी का अबॉर्शन कराने की धमकी दे रहे हैं.
जहर खाकर की आत्महत्या
परिजनों का आरोप है कि इसी कारण से राज दबाव में था और फिर उसने रविवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई. आनन-फानन में राज को हरैया के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई. पीआरवी पुलिस के के सामने राज ने बयान दिया कि उसने यह कदम ससुरालवालों की ओर से बनाए जा रहे दबाव के बाद उठाया है.
जहर खाने से पहले उसने वीडियो भी बनाया था. राज की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरैया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
‘बेटी के नाम करो जमीन, तब होगी विदा’… ससुराल में दामाद के सामने रखी शर्त, जहर खाकर दे दी जान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)


.webp)

