Nation- ’96 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े… विधायक और सांसद कैसे चुने जा सकते हैं?’ राज ठाकरे ने बोला हमला- #NA

'96 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े... विधायक और सांसद कैसे चुने जा सकते हैं?' राज ठाकरे ने बोला हमला

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दल लगातार सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग को घेरे हुए है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस पूरे मामले को लेकर एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. राज ठाकरे ने साफ कहा है कि जब तक मतदाता सूची पूरी तरह से ठीक नहीं होती, तब तक चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए.

राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को मैदान में मनसे कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित किया है. यह सभा स्थानीय निकाय चुनाव और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर बुलाई गई थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपको याद होगा 2016-17 में मैंने इन वोटिंग मशीनों और सूचियों के खिलाफ आवाज उठाई थी. उस समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, लेकिन उन्होंने मेरी बात की गंभीरता समझ नहीं आई, लेकिन जब सबने उनके दरवाजे खटखटाने शुरू किए, तो उन्हें समझ आ गया.

96 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े

राज ठाकरे ने कहा, स्थानीय दलों को खत्म करने की साजिश चल रही है. मेरे पास पक्की जानकारी है कि करीब 96 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं. हर शहर में बाहरी लोगों को घुसाया गया है. अगर यही सब पहले तय है, जो चुनाव करवाने का क्या मतलब? यह सब मैच फिक्सिंग जैसा लग रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची में ही आपके सारे हिसाब-किताब तय हैं, तो हमारे विधायक और सांसद कैसे चुने जा सकते हैं?

ऐसा होगा तो फिर चुनाव क्यों लड़े जाएं?

राज ठाकरे ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक साजिश है और इससे मतदाता व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा, अगर मतदाता सूचियां पहले से सेट कर दी गई हैं, तो लोगों के वोट देने या न देने से क्या फर्क पड़ेगा? अगर मतदाताओं को इस तरह कतारों में खड़ा किया जाता है, तो यह महाराष्ट्र के मतदाताओं का अपमान और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसे चुनाव तो होंगे तो फिर चुनाव क्यों लड़े जाएं?

चुनाव आयोग से पूछने पर सत्ताधारी दल हो रहे नाराज

राज ठाकरे ने आगे कहा कि हम चुनाव अधिकारियों से कह रहे हैं कि इन सूचियों को ठीक किया जाए. इतना पूछने पर सत्ताधारी दल नाराज हो रहे हैं. आखिर वे नाराज क्यों हो रहे हैं? क्या कहीं ये जरूरी है..उन्होंने गोबर खाया है. ये लोग जो आज सत्ता में हैं, विपक्ष में रहते हुए भी यही कहते थे.

भाजपा हर तरह से कब्जा चाहती है

राज ठाकरे ने कहा कि कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायक खुद कहते हैं, मैंने अपने क्षेत्र के 20 हजार विधानसभा क्षेत्रों में विलास भुमरे का चारा पहुंचाया है. सत्तारूढ़ दल का एक विधायक आपकी नाक के नीचे बोल रहा है. वह मंच पर महाराष्ट्र के मतदाताओं का अपमान कर रहा है. केंद्र और राज्य सरकार सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा इस तरह का कार्य कर रही है. अब ये महाराष्ट्र पर कब्जा करना चाहते हैं. ये अडानी और अंबानी के लिए काम करते हैं.

’96 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े… विधायक और सांसद कैसे चुने जा सकते हैं?’ राज ठाकरे ने बोला हमला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button