Nation- नासिक कुंभ मेले का कार्यक्रम जारी… लेकिन प्रभारी मंत्री के चयन पर सस्पेंस बरकरार- #NA

महाराष्ट्र के नासिक में 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि कुंभ मेले की मेजबानी करने वाले नासिक जिले का प्रभारी मंत्री कौन होगा इसको लेकर संशय बरकरार है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि प्रभारी मंत्री कौन होगा. सीएम ने संकेत दिया है कि इस पद के लिए महायुति के तीन सहयोगियों के बीच मतभेद अब भी अनसुलझे हैं.
रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें देशभर से आए साधु-संत और प्रमुख अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने बताया ‘कुंभ मंत्री गिरीश महाजन (बीजेपी), मंत्रियों दादा भुसे (शिवसेना), छगन भुजबल और नरहरि जिरवाल (दोनों राकांपा) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो हम भी वहां मौजूद होंगे. ‘ उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री की अनुपस्थिति से प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं हुआ है.
सिंहस्थ कुंभमेळा 2027: श्रद्धा, परंपरा आणि आध्यात्मिक तेजाचा दिव्य उत्सव!🚩
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली आज त्र्यंबकेश्वर, नाशिक येथे सिंहस्थ कुंभमेळ्याच्या यशस्वी आयोजनासाठी पूर्वतयारी बैठक पार पडली. या बैठकीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी सिंहस्थ pic.twitter.com/SViFkZPA16
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 1, 2025
‘कुंभ मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है’
संभावित जिला प्रभारी मंत्री के चयन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा, ‘प्रभारी मंत्री आते-जाते रहते हैं. चिंता मत कीजिए और इस मुद्दे में राजनीति नहीं करिए. यह (कुंभ मेला) एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है. सीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.
प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पर रोक
दरअसल इस साल की शुरुआत में नासिक और रायगढ़ जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ महायुति में खींचतान चल रही थी. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. राज्य सरकार ने 18 जनवरी को जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची की घोषणा की थी, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की अदिति तटकरे को रायगढ़ और बीजेपी नेता गिरीश महाजन को नासिक की जिम्मेदारी दी गई.
सिंहस्थ कुंभमेले के भव्य-दिव्य आयोजन का संकल्प!
त्र्यंबकेश्वर, नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले 2027 की पूर्व तैयारी बैठक में अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की तारीख निश्चित कर ली गई है। हमारी गोदावरी माँ की निर्मल धारा अविरल बहती रहे, इस दृष्टि से कई योजना बनाई गई है। इस हेतु pic.twitter.com/lDcwSP1FVg
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 1, 2025
हालांकि इससे असंतोष पैदा होने की खबरों के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 जनवरी को एक आदेश जारी कर इन दोनों नियुक्तियों पर रोक लगा दी. महाजन और भुसे ने क्रमशः फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारों के तहत नासिक जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य किया था.
बैठक में कुंभ को लेकर रूपरेखा तय की गई
इस बीच रविवार को रविवार को हुई बैठक में कुंभ को लेकर रूपरेखा तय की गई. सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि “त्र्यंबकेश्वर, नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 की पूर्व तैयारी बैठक में अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की तारीख निश्चित कर ली गई है. हमारी गोदावरी मां की निर्मल धारा अविरल बहती रहे, इस दृष्टि से कई योजना बनाई गई है. इस हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हमने 4000 करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं, जबकि लगभग 2000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं’.
नासिक कुंभ मेले का कार्यक्रम जारी… लेकिन प्रभारी मंत्री के चयन पर सस्पेंस बरकरार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


