Nation- नाकाम हुई ना’पाक’ साजिश… सीमा पार से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद- #NA

हथियारों का जखीरा बरामद.
पाकिस्तान वो मुल्क है जो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता. हर बार मात और मार खाने के बाद भी भारत के खिलाफ नई-नई साजिशें रचता है. ऐसी ही एक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से भेजे गए आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक दो एके-सीरीज असॉल्ट राइफलें और एक आधुनिक पिस्तौल बरामद हुई है.
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. बरामद हथियारों और कारतूसों में दो एके-सीरीज असॉल्ट राइफलें, आठ मैगजीन, एक .30 बोर पिस्तौल सहित दो मैगजीन, .30 बोर के 50 जिंदा कारतूस और 7.62 एमएम के 245 जिंदा कारतूस शामिल हैं.
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण ने क्या कहा?
सीमा पार से आधुनिक हथियारों की खेप की आमद की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने गांव घोनेवाल के इलाके में सर्च अभियान चलाया. तलाशी के दौरान भारत-पाक सीमा से लगे रावी नदी के किनारे से आधुनिक हथियारों और कारतूसों से भरा एक बैग बरामद किया गया. बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत और इन्हें पहुंचाने वाले गंतव्य का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है.
In a major breakthrough, Amritsar Rural Police busts a Cross-Border Arms Smuggling Module with links to #Pakistan and recovers a cache of sophisticated weapons from village Ghonewal, PS Ramdas, near the Ravi river close to the Indo-Pak border.
Recovery: 2 AK-series assault pic.twitter.com/faOXvkbwtp
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 4, 2025
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों और गिरफ्तारियों की संभावना है. इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में डीजीपी ने एक पोस्ट में लिखा, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. भारत-पाक सीमा के पास घोनेवाल गांव से अत्याधुनिक हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है.
गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी
उन्होंने आगे लिखा, इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है. खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों और अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता के बारे में हाल ही में मिली सूचनाओं के मद्देनजर.इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित, पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है.
नाकाम हुई ना’पाक’ साजिश… सीमा पार से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



