Nation- जब तक थमी नहीं सांसें, पड़ोसी ने दबाए रखा मासूम का गला… फिर शव का थैला धोबीघाट पर फेंका- #NA

पड़ोसी ने की मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या
आंध्र प्रदेश के अनंतपूर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की उसके पड़ोसी ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. बाद में उसके शव को धोबी घाट पर फेंक दिया. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि वह बच्चे की मां से नाराज था. इसलिए उसने बच्चे का अपहरण कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
बच्चे के हत्या की पूरा वारदात अनंतपूर जिले के टाउन-3 थाना क्षेत्र के अरुणोदय कॉलोनी की है, जहां पेनय्या और सावित्री नाम का एक जोड़ा और हरि और नागवेणी नाम का एक जोड़ा एक-दूसरे के बगल में रहता है. कनय्या की पत्नी सावित्री और हरि की पत्नी नागवेणी अच्छी दोस्त थी. ऑटो चालक पेनय्या शराब पीकर आता है और अपनी पत्नी सावित्री को लगातार परेशान करता है. इसी बीच एक दिन सावित्री और नागवेणी के बीच किसी बात को लेकर कलह हो गई.
पहले अपहरण और फिर हत्या
पड़ोसी से हुए विवाद के कारण पेनय्या अंदर ही अंदर गुस्से की आग में जलने लगा. इस बीच उसने हरि और नागवेणी के चार साल के बेटे सुशांक के अपहरण और हत्या करने की योजना बनाई. 25 अक्टूबर को सुशांक को छोड़कर उसके माता-पिता अस्पताल गए थे. बाद में वह देर रात जब लौटकर घर आए, तो उन्हें बेटा नहीं दिखा. उन्हें लगा कि शायद सुशांक अपनी दादी के साथ सो गया है. इसलिए वह भी सो गए. हालांकि अगले दिन जब बेटा घर में नहीं दिखा तो उसके माता-पिता काफी घबरा गए.
4 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या
उन्होंने तुरंत लापता बच्चे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, उन्होंने कई टीमों का गठन कर सुशांक की तलाश शुरू की. इस बीच उसके माता-पिता ने पड़ोसी पेनय्या पर बेटे के अपहरण का शक जताया. पुलिस ने पेनय्या को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसे दीवार फांदकर पहले सुशांक का अपहरण किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
इसके बाद उसके शव को एक झोले में डालकर धोबीघाट पर फेंक दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
जब तक थमी नहीं सांसें, पड़ोसी ने दबाए रखा मासूम का गला… फिर शव का थैला धोबीघाट पर फेंका
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

