Nation- पड़ोसी को एक मुक्के में मार डाला… भिवानी में मामूली विवाद में भिड़े 2 शख्स, CCTV में कैद हुई वारदात- #NA

पड़ोसी को एक मुक्के में मार डाला... भिवानी में मामूली विवाद में भिड़े 2 शख्स, CCTV में कैद हुई वारदात

युवक ने पड़ोसी को मारा मुक्का हुई मौत

हरियाणा के भिवानी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के उपर मुक्के से वार किया, जिससे पड़ोसी की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान अनील के नाम से हुई है. उसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है.

मामला जिले के बिचला बाजार स्थित रामदास मोहल्ले का है. यहां शाम के समय गली में 47 वर्षीय अनील शर्मा ने वहां खड़े 23 वर्षीय देवा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देवा ने अनील को थप्पड़ मारा दिया इस अनील ने देवा को एक थप्पड़ मारा दिया. इस पर गुस्साए देवा ने अनील को एक ऐसा मु्क्का मारा की अनील वहीं अचेत होकर गिर गया. इस दौरान दोनों के बीच का ये झगड़ा सीसीटीवी में कैद हो गया.

व्यक्ति की गई जान

बताया जाता है कि इसके बाद देवा भी सहम गया. देवा बेहोश अनील को अपने कंधे पर उठा कर उसके घर चारपाई पर लेटा गया. जैसे तैसे परिवार वाले उसे चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे. यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अनील शर्मा को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि अनील मजदूरी का काम करता था. वो अविवाहित था.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वाटर महेश कुमार व सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण शर्मा नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं मामले की जांच कर रहे सिटी थाना एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि डायल 112 पर रामदास मोहल्ले में अनील के साथ झगड़े व उसमें अनील की मौत होने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि परिजन की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बताया जा रहा कि है कि मृतक व आरोपी पड़ोसी ही नहीं एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनकी करीब एक महीने पहले कहासुनी हुई थी. इसी को लेकर अनिल ने देवा को आज थप्पड़ मारा और जवाब में देवा ने मारा तो अनिल मारा गया.

(रिपोर्ट- जगबीर घनघस/भिवानी)

पड़ोसी को एक मुक्के में मार डाला… भिवानी में मामूली विवाद में भिड़े 2 शख्स, CCTV में कैद हुई वारदात

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button