Nation- नए साल पर दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव पर खैर नहीं! नशे में चलाई गाड़ी तो होगा मोटा चालान- #NA

नए साल पर दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव पर खैर नहीं! नशे में चलाई गाड़ी तो होगा मोटा चालान

अलर्ट मोड में ट्रैफिक पुलिस

नए साल के जश्न से पहले देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है. नियम तोड़ने वाले खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर दिल्ली पुलिस की खास नजर है. ट्रैफिक पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रात में भी पुलिस की तैनाती देखने को मिल रही है. शराब पीकर गाड़ी चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.

दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में देर रात तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग करती दिखी. TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकपॉइंट बनाकर हर संदिग्ध वाहन को रोककर ब्रेथ एनालाइजर और अल्कोहल मीटर मशीनों की मदद से ड्राइवरों की शराब की जांच की जा रही है. नशे की हालत में मिलने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रंक ड्राइविंग पर 10 हजार का रुपए तक जुर्माना किया जा रहा है.

नए साल को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

अल्कोहल मीटर में 30 या उससे ऊपर रीडिंग होने पर चालान काटा जाता है. अगर नशे में धुत ड्राइवर अकेला है, तो उसकी गाड़ी को जब्त भी किया जा सकता है. आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में हर साल सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. कई बार सड़क हादसों की वजह ड्रिंक एंड ड्राइव होती है. इसी खतरे को कम करने और नए साल को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है.

ड्रिंक एंड ड्राइव

हर साल नए साल के मौके पर दिल्ली में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है. इससे रोड एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है. इन्हीं खतरों को कम करने में दिल्ली पुलिस स्पेशल ड्राइव के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही है.

नए साल पर दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव पर खैर नहीं! नशे में चलाई गाड़ी तो होगा मोटा चालान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button