Nation- Noida News: जाम से कराह रहा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा; गाड़ियों की लगी लंबी कतार- #NA

दिल्ली एनसीआर में लगातार बीती रात से हो रही बारिश के कारण कई हादसे हुए हैं. इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई. एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के दौरान यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर वाहनों को निकलवाने में जुट गई.

एक्सप्रसेवे पर हादसा उस वक्त हुआ जब यातायात का भारी दबाव था. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं और यातायात बाधित हो गया. हादसे के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की. पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा मशीन और क्रेन की मदद ली. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक लेन को चालू कर दिया, जिससे वाहनों को निकलना शुरू हुआ.

ट्रक पलटने से हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ ट्रक ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहा था. उसमें गेहूं की बोरियां लदी हुई थीं. तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि परी चौक से नोएडा की तरफ आने वाले मार्ग को ट्रक के हटते ही तुरंत सामान्य रूप से चालू कर दिया गया.

कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

पुलिस ने ट्रैफिक का कुशल संचालन करते हुए कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रित कर लिया. फिलहाल, सड़क से ट्रक को पूरी तरह हटा लिया गया है और यातायात को सामान्य रूप से चालू कराया गया है. वहीं इस घटना की वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं, जिससे लोगों का मिनटों का सफर कई घंटों में तय करना पड़ा.

Noida News: जाम से कराह रहा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा; गाड़ियों की लगी लंबी कतार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button