Nation: भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी मनाई जाती है दीपावली, इन देशों में मिली है 'सार्वजनिक त्योहार' की मान्यता #INA
.webp)
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (.)। भारत में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है। रोशनी का यह त्योहार केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है।
भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस पर्व को अब सीमाओं से परे कई देशों में आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है।
दरअसल, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां दीपावली को राष्ट्रीय या सार्वजनिक त्योहार के रूप में मान्यता मिली हुई है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल की बात करें, तो यह देश हिंदू बहुल होने के कारण दीपावली यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नेपाल में दीपावली को तिहार कहा जाता है और इसे पांच दिनों तक मनाया जाता है। इसके अलावा श्रीलंका, मॉरीशस और फिजी में भी दीपावली पर आधिकारिक छुट्टी मिलती है।
साथ ही, सिंगापुर में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मलेशिया में इसे हरी दीवाली कहा जाता है और यहां भी इस त्योहार के दिन राष्ट्रीय छुट्टी मिलती है।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गयाना, और सूरीनाम जैसे कैरेबियाई देशों में भी वहां रहने वाले भारतीय धूमधाम से दीपावली मनाते हैं। हालांकि, यहां दीपावली की छुट्टी तो नहीं होती है, लेकिन भारतीय लोग इसे मनाते हैं।
इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बहुल देश में भी दीपावली को सांस्कृतिक महत्व के रूप में मनाया जाता है। वहीं फिजी में दीपावली आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश है और स्कूलों तथा सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है।
हाल के वर्षों में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी दीपावली को बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी पिछले कुछ वर्षों से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है।
–.
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी मनाई जाती है दीपावली, इन देशों में मिली है 'सार्वजनिक त्योहार' की मान्यता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










