Nation- अब स्कूलों में गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, 150 साल होने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान- #NA

देवेंद्र फडणवीस
देश में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला किया. संविधान सभा ने बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी स्कूलों में संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है. हालांकि शुरू में स्कूलों में गायन सिर्फ सात दिन होगा उसके बाद इसे आगे जारी रखना है या नहीं सरकार इस पर फैसला करेगी.
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी विद्यालयों में वंदे मातरम् के संपूर्ण स्वरूप में गायन करने का निर्णय लिया है. यह आदेश बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी किया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक विद्यालयों में केवल वंदे मातरम् के पहले दो पद गाए जाते थे, लेकिन 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को गीत की रचना को पूरे 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इस अवसर पर सभी विद्यालयों में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा.
वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी
इसके साथ ही, स्कूलों में वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी मिल सके. सरकार का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को इस गीत के इतिहास और इसके महत्व के बारे में पता चलेगा जोकि जरूरी है.
शिक्षा विभाग को भेजा गया पत्र
इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक राज्यभर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान में वंदे मातरम् के संपूर्ण गायन के साथ-साथ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. शासन ने इस निर्णय से संबंधित पत्र शिक्षा विभाग को भेज दिया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
‘वंदे मातरम भारत के भव्य स्वरूप को दर्शाता है’
इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो संबोधन में कहा था कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारत की जीवंत और भव्य स्वरूप को दर्शाता है. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भावी पीढ़ियों के लिए इसके मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए इस गीत के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं. अपने संबोधन में पीएम ने कहा था कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1896 में पहली बार गाए गए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में इससे संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
अब स्कूलों में गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, 150 साल होने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)
.webp)



