Nation: वनडे सीरीज : भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया #INA
.webp)
![]()
ब्रिसबेन, 13 अगस्त (.)। भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में राधा यादव और यास्तिका भाटिया की अहम भूमिका रही।
ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तान ताहलिया मैक्ग्राथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पूरी टीम 47.5 ओवर में 214 रन पर सिमट गई। अनिका ने 90 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रन बनाकर नाबाद रहीं। राचेल ट्रेनमैन ने भी 62 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकीं।
भारत के लिए राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, तितास साधु और मिन्नू मनी ने 2-2 विकेट लिए। शबनम शकील और तनुश्री सरकार ने 1-1 विकेट लिए।
215 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 77 रन की साझेदारी की। वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद भाटिया ने दूसरे विकेट के लिए धरा गुज्जर के साथ 63 रन की साझेदारी कर स्कोर को 140 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर धरा 31 रन बनाकर आउट हुईं।
भाटिया ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह तीसरे विकेट के रूप में 70 गेंद पर 59 रन की पारी खेलकर आउट हुई। राघवी बिष्ट के 25 और राधा यादव के 19 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए लुसी हैमिल्टन और एला हेवार्ड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, किम गार्थ, सियाना गिंजर और टेस फ्लिंटॉफ ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 32 अतिरिक्त रन दिए।
–.
पीएके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वनडे सीरीज : भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)



