Nation- 15 अगस्त को सुबह कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, कैसे पहुंचे? DMRC ने जारी किया पूरा शेड्यूल- #NA

दिल्ली मेट्रो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रित अतिथियों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त की सुबह विशेष व्यवस्था करेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, मेट्रो सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी. सुबह 4:00 से 6:00 बजे के बीच सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी. इसके बाद दिनभर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगी.
रक्षा मंत्रालय के असली निमंत्रण पत्र जिनके पास होंगे उनको दिल्ली मेट्रो की ओर से विशेष QR टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनसे वे समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा पा सकेंगे. इन टिकटों का किराया रक्षा मंत्रालय द्वारा दिल्ली मेट्रो को वापस दे दिया जाएगा.
METRO SERVICES TO COMMENCE AT 04:00 AM ON INDEPENDENCE DAY
To facilitate the special guests, invitees and general public to attend the Independence Day ceremony on Friday, 15th August 2025, the Delhi Metro will commence its services at 04:00 AM on all its Lines from all terminal pic.twitter.com/ykQ5FYqFmo
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 13, 2025
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले के आसपास आने-जाने वाले कुछ रूट डायवर्ट किए हैं, वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.
दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. डीएमआरसी ने हाल ही में जारी बयान में कहा कि पीक ऑवर में कुछ स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं और यह स्थिति 15 अगस्त तक बनी रह सकती है. ऐसे में यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वो अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं. बुधवार को लालकिले पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी संपन्न हुआ. दिल्ली में लालकिले के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन आयोजनों तक आम लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले शुरू की जाएंगी.
15 अगस्त को सुबह कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, कैसे पहुंचे? DMRC ने जारी किया पूरा शेड्यूल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

