Nation: Operation Shield: पाकिस्तान से सटे राज्यों में लॉन्च होगा ऑपरेशन शील्ड, जानें इसमें आपको क्या करना होगा #INA

Operation Shield: पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में भारत सरकार ऑपरेशन शील्ड शुरू करने वाली है. यानी इन राज्यों में मॉक ड्रिल होगी. रात आठ बजे ब्लैकआउट होगा. आठ बजे ही सायरन भी बजेगा. ब्लैकआउट 15 मिनट का होगा. स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारियां भी कर लीं हैं. बता दें, सरकार ने इस मॉकड्रिल को ऑपरेशन शील्ड नाम दिया है. 

मॉकड्रिल इन राज्यों में भी की जाएगी

ऑपेरशन शील्ड के तहत जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मॉक ड्रिल होगी. जम्मू-कश्मीर में कश्मीर और जम्मू संभाग के जिलों में इसकी तैयारियां की गईं हैं. राज्य प्रशासन ने साफ किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान, अस्पताल सहित सभी सेवाएं पूरी तरह से सुचारू होंगी. 

बता दें, मॉकड्रिल पहले 29 मई को होना था लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया था. जिन इलाकों में मॉकड्रिल होगी, उसमें बताया जाएगा कि गोलीबारी होने पर कैसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजना और कैसे उन्हें अस्पताल लेकर जाना है. 

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-  Mock Drill Cancel: पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल टली, अब इस तारीख को होगी

सभी लोगों को सायरन बजते ही अलर्ट रहने को कहा

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि सायरन बजते ही सोलर लाइट्स, इनवर्टर लाइट्स, मोबाइल लाइट्स और गाड़ियों की लाइट बंद कर दी जाए. प्रशासन का कहना है कि हर एक दरवाजों और खिड़कियों के आगे पर्दा लगा लिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की रोशनी बाहर न जाए. 

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पाकिस्तान से सटे सीमाओं पर कल से फिर शुरू होगा मॉकड्रिल, लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी

ड्रोन हमलों से निपटने की तैयारी जांची जाएगी

हरियाणा में मॉक ड्रिल को लेकर कड़ी तैयारियां की गईं हैं. शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक नागरिकों की सुरक्षा का अभ्यास किया जाएगा. हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा का कहना है कि हम केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देशों को मान रहे हैं. 

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को कर दिया बर्बाद’, खुद शहबाज शरीफ ने कबूल कर ली बात

 

Operation Shield: पाकिस्तान से सटे राज्यों में लॉन्च होगा ऑपरेशन शील्ड, जानें इसमें आपको क्या करना होगा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button