Nation: Pahalgan Attack: अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले की ली थी जिम्मेदारी #INA

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान समर्थित टीआरएफ को अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इसी संगठन ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. जिमसें 26 लोगों की जान गई थी जबकि 17 लोग घायल हुए थे. ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है. अमेरिका के विदेश विभाग ने गुरुवार को टीआरएफ को एक ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ (FTO) और एक विशेष रूप से नामित ‘वैश्विक आतंकवादी’ (एसडीजीटी) घोषित किया.

लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी शाखा है टीआरएफ

द रेजिस्टेंस फ्रंट को कश्मीर रेजिस्टेंस के नाम से भी जाना जाता है जो लश्कर-ए-तैयबा की शाखा माने जाते हैं. लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह पर भारत और पश्चिमी देशों में हमलों की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें नवंबर 2008 में मुंबई पर तीन दिवसीय घातक हमला भी शामिल है. जिसमें कसाब को पकड़ा गया था.

अमेरिकी के विदेश मंत्री ने दिया बयान

रुबियो ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन द्वारा टीआरएफ को “विदेशी आतंकवादी संगठन” और “विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी” घोषित करने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “पहलगाम हमले के लिए न्याय की मांग” को बल मिला. बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ था भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध
दिल्ली स्थित थिंक टैंक, साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के अनुसार, टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा का एक अंग माना जाता है. इस आतंकी हमले के बाद परमाणु-सशस्त्र एशियाई पड़ोसी देशों भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को तीन दिन में ही घुटनों पर ला दिया था.

Pahalgan Attack: अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले की ली थी जिम्मेदारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button