Nation: Pak-Afghan War: ‘मेरे लिए ये बहुत आसान है’, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने पर बोले डोनाल्ड ट्रंप #INA
.webp)
Pak-Afghan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. इस बीच आठ-आठ युद्धों को सुलझाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप फिर से एक्टिव हो गए हैं. उनका कहना है कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति करवाएंगे. उनका अगला लक्ष्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शांति स्थापित करना है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाना उनके लिए आसान काम है. आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं समझता हूं कि पाकिस्तान ने हमला किया, अफगानिस्तान पर हमला हो रहा है. मुझे अगर इस युद्ध को सुलझाना है तो मेरे लिए ये आसान है. मुझे अमेरिका भी देखना है लेकिन युद्ध सुलझाना मुझे पसंद है.
पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan War: पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत, ACB ने T20 सीरीज खेलने से मना किया
भारत-पाक युद्ध रुकवाने का कई बार कर चुके हैं दावा
ट्रंप ने दावा किया कि मैंने कई युद्ध सुलझाए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों शामिल हैं. खास बात है कि दोनों देश न्यूक्लियर पावर है. हालांकि, ट्रंप के इस दावे को कई बार भारत नकार चुका है. यहां तक की संसद में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है. भारत का साफ कहना है कि पाकिस्तान के साथ दुश्मनी खत्म करने पर सहमति पाकिस्तान के कहने पर बनी है. पाकिस्तान के कहने पर ही भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ से बात की. पाकिस्तान की अपील के बाद ही भारत युद्ध विराम के लिए राजी हुआ है.
पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan War: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़कर अफगानिस्तान पर किया हमला, छह लोगों की मौत, कई घायल
लेकिन मुझे नोबेल प्राइज नहीं मिला
ट्रंप का कहना है कि मैंने दुनिया के आठ युद्ध रुकवाए हैं. मुझे इसके लिए नोबेल का शांति पुरस्कार मिलना चाहिए पर नहीं मिला. किसी अच्छी महिला को नोबेल पुरस्कार मिला है. मुझे नहीं पता कि वे कौन हैं पर वे बहुत उदार हैं. खैर मुझे प्राइज की परवाह नहीं है. मुझे सिर्फ जान बचाना पसंद है.
पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव बरकरार, सीजफायर को लेकर शहबाज अलग-थलग पड़े
पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Kabul Attack: काबुल में पाकिस्तान ने अलग-अलग दो जगहों पर किए हवाई हमले, तालिबान ने कहा- हम सभी सुरक्षित
Pak-Afghan War: ‘मेरे लिए ये बहुत आसान है’, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)

.webp)


