Nation: पापा धर्मेंद्र के बारे में बात करते ही रोने लगते थे बॉबी देओल, फिल्मों में नहीं देख पाते थे डेथ सीन #INA

Bobby Deol on Dharmendra: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम (Dharmendra Death) सांस ली. एक्टर के चले जाने से उनके पूरे परिवार और मनोरंजन जगत में मातम छा गया है. हर कोई दिग्गज एक्टर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र के चले जाने से उनके बेटे बॉबी और सनी का भी बुरा हाल है. बता दें, कि बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद क्लोज थे और जब भी उनके बारे में बात करते थे तो इमोशनल हो जाते थे. 

कई बार पिता को लेकर रोए बॉबी

धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने पिता के क्लोज थे. दोनों जब भी अपने पिता के बारे में बात करते थे तो इमोशनल हो जाते हैं. एक बार आईफा अवॉर्ड्स में बॉबी ने कहा था कि वो जो कुछ भी हैं, अपने पिता की वजह से हैं और उनके पिता जैसा इस दुनिया में कोई नहीं है. ये कहते ही बॉबी स्टेज पर ही रोने लगे थे. इस, दौरान उनके पिता धर्मेंद्र भी उनके साथ थे और बॉबी उन्हें गले लगाकर रोने लगे थे. वहीं, एक बार कपिल शर्मा के शो में भी सनी और बॉबी अपने पिता के बारे में बात करते हुए रोने लगे थे. 

नहीं देख पाते थे पिता का डेथ सीन

वहीं, बॉबी का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने पिता के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए थे. राज शमानी को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने कहा था कि अब उनके पिता की उम्र बढ़ रही हैं और वो उन्हें खोने से डरते हैं. वहीं, बता दें कि  करण जौहर की साल 2023 में धर्मेंद्र को फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. इस फिल्म में उनका डेथ सीन था. इस, बारे में बॉबी ने बताया था कि अपने पिता का डेथ सीन वो नहीं देख पाए थे, इसलिए बीच में ही वो सिनेमा हॉल से फिल्म छोड़कर चले गए थे.बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की संपत्ति में बच्चों और दो पत्नियों के बीच कैसे होगा बंटवारा? जानिए क्या कहता है कानून

ये भी पढ़ें- Dharmendra Net Worth: 6 बच्चों और दो पत्नियों के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र? जानें नेटवर्थ

पापा धर्मेंद्र के बारे में बात करते ही रोने लगते थे बॉबी देओल, फिल्मों में नहीं देख पाते थे डेथ सीन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button