Nation- यात्री ध्यान दें! सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत का शेड्यूल बदला, अब गोमतीनगर तक आएगी ट्रेन; देख लें नया टाइम टेबल- #NA

यात्री ध्यान दें! सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत का शेड्यूल बदला, अब गोमतीनगर तक आएगी ट्रेन; देख लें नया टाइम टेबल

अब सहारनपुर से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक आएगी ट्रेन.

रेलवे बोर्ड ने सहारनपुर-लखनऊ (गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस (26503/26504) के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है. नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन अब सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे चलेगी और वापसी में गोमतीनगर से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी. साथ ही ट्रेन का अंतिम स्टेशन भी बदल दिया गया है. पहले यह लखनऊ जंक्शन तक जाती थी, लेकिन अब गोमतीनगर तक संचालित होगी. रेलवे ने डालीगंज जंक्शन पर एक नया ठहराव भी मंजूर किया है.

8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. उसी दिन ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यात्रियों की सुविधा का हवाला देते हुए शेड्यूल में बदलाव की मांग की थी. उद्घाटन मंच पर मौजूद यूपी सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और स्थानीय विधायक राजीव गुंबर ने भी जनता के हित में इस मांग को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया था. रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत नई टाइमिंग इन्हीं प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है.

नया शेड्यूल (रेलवे बोर्ड के अनुसार)

26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत

  • सहारनपुर- 05:05 प्रस्थान
  • रुड़की- 05:40/05:42
  • नजीबाबाद- 06:51/06:52
  • मुरादाबाद- 08:00/08:05
  • बरेली- 09:40/09:42
  • शाहजहांपुर- 11:07/11:09
  • सीतापुर सिटी- 12:25
  • सीतापुर जंक्शन- 12:28/12:30
  • डालीगंज- 13:34/13:44 (नया ठहराव)
  • गोमतीनगर- 14:05 आगमन

26504- गोमतीनगर- सहारनपुर वंदे भारत

  • गोमतीनगर-15:10 प्रस्थान
  • डालीगंज- 15:28/15:38
  • सीतापुर जंक्शन- 16:33/16:35
  • सीतापुर सिटी- 16:55
  • शाहजहांपुर- 18:08/18:10
  • बरेली- 19:05/19:07
  • मुरादाबाद- 20:35/20:40
  • नजीबाबाद- 21:51/21:56
  • रुड़की- 22:42/22:44
  • सहारनपुर- 23:50 आगमन

पुराना शेड्यूल (लॉन्च के समय)

26504 लखनऊ- सहारनपुर

  • लखनऊ जंक्शन- 05:00 सुबह.
  • सहारनपुर- 12:45 दोपहर.

26503 सहारनपुर-लखनऊ

  • सहारनपुर-15:00 (दोपहर 3 बजे)
  • लखनऊ- 23:00 (रात 11 बजे)

कब-कब होगा ट्रेन का संचालन?

इस वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन होगा. सोमवार और मंगलवार को एक-एक दिशा में ट्रेन रद्द रहेगी. बता दें कि यत्रियों ने विशेष रूप से सहारनपुर से दोपहर 3 बजे प्रस्थान को बेहद असुविधाजनक बताया था. अब ट्रेन सुबह चलने से यात्रियों को पूरे दिन का बेहतर उपयोग मिल सकेगा, जबकि गोमतीनगर से दोपहर 3:10 बजे की वापसी भी अधिक व्यावहारिक मानी जा रही है. सहारनपुर, रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ रूट के यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी. रेलवे के मुताबिक, नई समय-सारणी 9 दिसंबर से लागू हो जाएगी.

यात्री ध्यान दें! सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत का शेड्यूल बदला, अब गोमतीनगर तक आएगी ट्रेन; देख लें नया टाइम टेबल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button