Nation- 7 दिन में भुगतान और 125 दिन काम… जानें ‘VB-G Ram Ji’ पर सरकार का प्लान- #NA

उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार (23 दिसंबर) को विधानसभा में बताया कि मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन मजदूरी 252 रुपए निर्धारित है. उन्होंने कहा कि चूंकि यह निर्धारण भारत सरकार से होता है, इसलिए इसमें राज्य सरकार से वृद्धि अपेक्षित नहीं है.
गौतम ने कहा कि मजदूरों का भुगतान 15 दिन के बजाय अब सात दिन में ही कर दिया जाएगा. उन्होंने मनरेगा की जगह लेने वाले विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम को विकास में सहायक और प्रभावी बताया. साथ ही यह दावा भी किया कि अब मजदूरों का कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की गारंटी कर दी गई है और इसे विकसित भारत से जोड़ा जाएगा.
उत्तर प्रदेश में 252 रुपए मजदूरी निर्धारित
विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी ने समाजवादी पार्टी के सदस्य त्रिभुवन दत्त के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश में 252 रुपए मजदूरी निर्धारित है.
बढ़ती महंगाई को देखते हुए मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 700 रुपए किए जाने और वार्षिक कार्य दिवस 300 दिन करने के सवाल पर गौतम ने कहा कि मजदूरी दर निर्धारण और अधिकतम रोजगार दिवस निर्धारण भारत सरकार द्वारा ही होता है, इसलिए इस विषय पर राज्य सरकार से निर्णय अपेक्षित नहीं है.
‘नए प्रावधान में यह व्यवस्था बदल दी गई’
इसके पहले पूरक प्रश्न के दौरान अनिल प्रधान ने कहा कि मनरेगा योजना एक कमजोर वर्ग के व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने इसके नाम में बदलाव किया. उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार 100 प्रतिशत भुगतान करती थी लेकिन नए प्रावधान में यह व्यवस्था बदल दी गई.
‘200 करोड़ रुपए यूपी में मजदूरों का बकाया’
सपा सदस्य ने सदन में दावा किया कि 200 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश में मजदूरों का बकाया है. उन्होंने कहा कि इतनी महंगाई में उनकी दिनचर्या कैसे चलेगी, यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि जब सरकार तकनीक में आगे होने का दावा करती है तो भुगतान में इतना समय क्यों लगता है.
’15 दिन की बजाय 7 दिन के भीतर भुगतान’
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री गौतम ने कहा कि अब मजदूरों का भुगतान 15 दिन की बजाय सात दिन के भीतर कर दिया जाएगा. उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर बिना नाम लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2009 से पहले यह नरेगा था और फिर जब चुनाव आया तो याद आया कि इसमें महात्मा गांधी जोड़ दिया जाए और इसका नाम मनरेगा हो गया.
उन्होंने मनरेगा की जगह लेने वाले विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम को विकास में सहायक और प्रभावी बताते हुए दावा किया कि अब मजदूरों का कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने की गारंटी कर दी गई है और इसे विकसित भारत से जोड़ा जाएगा.
7 दिन में भुगतान और 125 दिन काम… जानें ‘VB-G Ram Ji’ पर सरकार का प्लान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)
.webp)
.webp)


