Nation- साफ हवा की मांग करने वालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों? राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना- #NA

राहुल गांधी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिए जाने पर सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों पर हमला करने के बजाय, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तत्काल निर्णायक कार्रवाई की जानी चाहिए.
वायु गुणवत्ता के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद ने पर्यावरणविद् विमलेंदु झा की एक पोस्ट के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस में डाल दिया गया. दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति के इकट्ठा होने पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.
स्वच्छ हवा का अधिकार बुनियादी मानवाधिकार
राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानवाधिकार है. शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है. शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा प्रदूषण
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायु प्रदूषण करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा है, हमारे बच्चों और हमारे देश के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है. लेकिन वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, न ही वह इस संकट को हल करने का प्रयास कर रही है.
साफ हवा की मांग करने वालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों? राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


.webp)

