Nation: Petrol Diesel Price: आज इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें ईंधन के नए दाम #INA
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेली कीमतों में गुरुवार को भी मामूली बदलाव देखने को मिला. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गई. वहीं दिल्ली-मुंबई और कोलकाता समेत चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. गुरुवार को वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.01 प्रतिशत यानी 0.01 डॉलर चढ़कर 72.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.05 प्रतिशत यानी 0.04 डॉलर गिरकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में आज पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 94.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल का भाव 39 पैसे गिरकर 87.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बेंगलुरू में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 102.92 और डीजल 5 पैसे गिरकर 88.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अलीगढ़ में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 94.88 और डीजल 20 पैसे गिरकर 87.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 17 पैसे टूटकर 95.41 और डीजल 14 पैसे गिरकर 88.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
यहां महंगा हुआ ईंधन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 94.71 और डीजल 2 पैसे चढ़कर 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48, जबकि डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अमेठी में पेट्रोल का भाव 34 पैसे चढ़कर 95.50 और डीजल 34 पैसे महंगा होकर 88.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 94.77- 87.67 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं. वहीं मुबंई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल का भाव 105.01 और डीजल 91.82 रुपये लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 100.90 और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर चल रहा है.
Petrol Diesel Price: आज इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें ईंधन के नए दाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)



.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


