Nation- सूंड से उठाया, फिर सहलाया… साथी हाथी की मौत पर हथिनी का वीडियो वायरल, 25 साल रहे साथ- #NA

25 साल साथ रहे दोनों हाथी और हथिनी
जुदा होने का दर्द सिर्फ इंसान नहीं, हर उस दिल को होता है जो मोहब्बत करना जानता है. चाहे वह इंसान हो या जानवर, बिछड़ने का एहसास हर किसी की आंखों को नम कर देता है. ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी. वीडियो में एक मादा हाथी अपने साथी हाथी की मौत के बाद उसे उठाने की कोशिश कर रहा है.
इंसानों की तरह जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और वह रिश्तों से जुड़े होते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मादा हाथी अपने अपने साथी हाथी की मौत पर शोक मनाते हुए नजर आ रही है. यह वीडियो काफी इमोशनल है. वीडियो में हाथी जमीन पर पड़ा है और मादा हाथी बार-बार उसे उठाने की कोशिश कर रही है. वह हाथी को कभी अपनी सूंड से हिलाती है तो कभी उसके शरीर को धकेलते और उसे जगाने की कोशिश करती है. वह ये स्वीकार नहीं कर पा रही है कि उसका साथी अब उसका साथ छोड़कर जा चुका है.
25 सालों से साथ थे दोनों
बताया जा रहा है कि ये दोनों मादा हाथी और उसका साथी पिछले 25 सालों से एक साथ थे. अब जब उसके साथी की मौत हुई तो मादा हाथी टूट गई और उसे जगाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है. वीडियो में देखा जा रहा है कि अपने पार्टनर की मौत के बाद भी वह उसके पास से हट नहीं रही है. वह बार-बार अपनी सूंड से उसकी सूंड को उठाती है. कभी अपनी सूंड से उसे सहलाती है.
लोगों ने किए खूब कमेंट
ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “जुदाई का दर्द कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता” वहीं एक ने लिखा, “हम उम्मीद करते हैं कि वह (मादा हाथी) अपने साथी की मौत के गम से जल्दी ही बाहर आ जाए.” इसी तरह कई और लोगों ने दुख जाहिर करते हुए वीडियो पर कमेंट किए.
सूंड से उठाया, फिर सहलाया… साथी हाथी की मौत पर हथिनी का वीडियो वायरल, 25 साल रहे साथ
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




